‘आवारापन 2’ से मचेगा तूफान? इमरान हाशमी की फिल्म से ‘लाहौर 1947’ पर खतरे की चर्चा

आवारापन 2 को लेकर जबरदस्त माहौल बन चुका है। बड़े डिस्ट्रीब्यूटर लाइन में हैं, वहीं लाहौर 1947 की रिलीज भी पास है। क्या बॉक्स ऑफिस पर होगी बड़ी टक्कर? दर्शकों में जबरदस्त एक्साइटमेंट बढ़ी।
‘आवारापन 2’ से मचेगा तूफान? इमरान हाशमी की फिल्म से ‘लाहौर 1947’ पर खतरे की चर्चा

इस साल बॉलीवुड में बड़ी फिल्मों का मेला लगा हुआ है। एक के बाद एक फिल्में रिलीज हो रही हैं और दर्शकों को एंटरटेनमेंट का पूरा डोज मिल रहा है। लेकिन अब जो होने वाला है, वो सिर्फ रिलीज नहीं बल्कि सीधी टक्कर है।

एक तरफ सनी देओल की बड़ी फिल्म लाहौर 1947 है, जिसका लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ अचानक से चर्चा में आई इमरान हाश्मी की आवारापन 2 ने पूरा गेम बदल दिया है। रिलीज से पहले ही ऐसा माहौल बन गया है कि अब दोनों फिल्मों के बीच मुकाबला पक्का लग रहा है।

आवारापन 2 को लेकर क्यों बना इतना बड़ा माहौल

आवारापन 2 का नाम सामने आते ही लोगों के बीच पुरानी फिल्म की यादें ताजा हो गईं। पहली फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था और उसका म्यूजिक आज भी लोगों के दिल में बसा हुआ है।

अब जब इसके दूसरे पार्ट की खबर आई, तो शुरू में लगा कि रिलीज डेट थोड़ा रिस्की है। लेकिन अब हालात बदल चुके हैं। फिल्म को लेकर इतना जबरदस्त माहौल बन गया है कि बड़े-बड़े डिस्ट्रीब्यूटर इसके राइट्स लेने के लिए आगे आ रहे हैं।

ये वही सिचुएशन है जो पहले के जमाने में देखने को मिलती थी, जब अच्छी फिल्म के लिए डिस्ट्रीब्यूटर लाइन लगाते थे। इससे साफ है कि आवारापन 2 को लेकर इंडस्ट्री में काफी पॉजिटिव वाइब्स हैं।

लाहौर 1947 के लिए क्यों बढ़ा खतरा

लाहौर 1947 पहले से ही इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में गिनी जा रही है। इसमें सनी देओल जैसे बड़े स्टार हैं और इसकी कहानी भी काफी दमदार मानी जा रही है। लेकिन अब आवारापन 2 की एंट्री ने इस फिल्म के लिए मुश्किल खड़ी कर दी है। वजह साफ है दोनों फिल्मों की रिलीज डेट लगभग साथ है। लाहौर 1947 जहां 13 अगस्त को रिलीज होगी, वहीं आवारापन 2, 14 अगस्त को सिनेमाघरों में आ रही है। मतलब दोनों फिल्मों के बीच सिर्फ 1 दिन का फर्क है। ऐसे में दर्शकों का ध्यान बंट सकता है। अगर आवारापन 2 को अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है, तो यह लाहौर 1947 के कलेक्शन पर असर डाल सकती है।

डिस्ट्रीब्यूटर की लाइन ने बदला पूरा गेम

सबसे दिलचस्प बात यह है कि आवारापन 2 के लिए कई बड़ी कंपनियां आगे आई हैं। जी स्टूडियोज, एए फिल्म्स, पेन मरुधर, जियो स्टूडियोज और कई अन्य बड़े नाम इस फिल्म से जुड़ना चाहते हैं।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews