ट्रेन में गाना गाने वाला ये एक्टर आज है करोड़ों की प्रॉपर्टी का मालिक, यहां जानिए आयुष्मान खुराना की नेटवर्थ

फिल्मों में अपने हटकर किरदारों से पहचान बनाने वाले आयुष्मान खुराना की शुरुआत एक RJ के तौर पर हुई थी। आज वो ना सिर्फ करोड़ों की प्रॉपर्टी के मालिक हैं, बल्कि उनके पास महंगी गाड़ियों से लेकर मुंबई, चंडीगढ़ और पंचकुला में शानदार घर भी हैं।
ट्रेन में गाना गाने वाला ये एक्टर आज है करोड़ों की प्रॉपर्टी का मालिक, यहां जानिए आयुष्मान खुराना की नेटवर्थ

कई एक्टर्स का सफर आसान नहीं होता। कोई बैकग्राउंड से आता है तो किसी को जीरो से शुरुआत करनी होती है। लेकिन जो सपना लेकर चलते हैं, वो किसी न किसी दिन मुकाम तक जरूर पहुंचते हैं। आयुष्मान खुराना भी उन्हीं में से एक हैं। कॉलेज के दिनों में ट्रेनों में गाना गाने वाले आयुष्मान आज बॉलीवुड के सबसे टैलेंटेड और सफल एक्टर्स में गिने जाते हैं। उनकी कहानी सिर्फ स्ट्रगल की नहीं, बल्कि मेहनत और टैलेंट से बनी पहचान की मिसाल है।

बता दें कि आयुष्मान खुराना ने अपने करियर की शुरुआत रेडियो जॉकी (RJ) के रूप में की थी। वो ‘बिग एफएम’ जैसे चैनलों पर शो होस्ट किया करते थे। बाद में MTV रोडीज़ जीतने के बाद उन्होंने टीवी और एंकरिंग में भी नाम कमाया। लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि आयुष्मान कॉलेज के दिनों में अपने दोस्तों के साथ ‘पश्चिम एक्सप्रेस’ ट्रेन में कोच-कोच जाकर गाना गाते थे। खुद आयुष्मान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि पैसेंजर्स उन्हें पैसे देते थे, जिससे उन्होंने एक बार गोवा ट्रिप तक प्लान कर लिया था। उन्होंने मज़ाक में कहा था, “मैं ट्रेन सिंगर हूं।”

Ayushmann Khurrana की नेटवर्थ और कमाई

वहीं CNBCTV18 की 2023 की रिपोर्ट के मुताबिक आयुष्मान खुराना की कुल नेटवर्थ करीब 80 करोड़ रुपये है। सालाना इनकम करीब 10 करोड़ रुपये तक पहुंचती है। उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा फिल्मों, ब्रांड एंडोर्समेंट और लाइव परफॉर्मेंस से आता है। एक फिल्म के लिए आयुष्मान करीब 8-10 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। वहीं, उनकी ब्रांड वैल्यू भी जबरदस्त है और वे कई बड़े ब्रांड्स जैसे Sprite, Urban Clap, MagicBricks, Wakefit, Tata Sky, और V-Mart का चेहरा रह चुके हैं।

आयुष्मान खुराना की प्रॉपर्टी और कार कलेक्शन

इसके अलावा आयुष्मान खुराना मुंबई के जुहू इलाके में एक आलीशान सी-फेसिंग अपार्टमेंट में रहते हैं, जिसकी कीमत 7-8 करोड़ रुपये आंकी गई है। इसके अलावा चंडीगढ़ और पंचकुला में भी उनके पास शानदार बंगले और प्रॉपर्टीज़ हैं। उनकी प्रॉपर्टी पोर्टफोलियो की वैल्यू कई करोड़ रुपये है।

बात करें उनकी लग्जरी कार कलेक्शन की तो आयुष्मान को महंगी और स्टाइलिश गाड़ियों का शौक है। उनके पास Mercedes-Benz S-Class, BMW 5 Series, Audi A6 और Range Rover Evoque जैसी लग्जरी कारें हैं। ये गाड़ियां उनकी शानदार लाइफस्टाइल को दर्शाती हैं और ये दिखाती हैं कि कैसे एक मध्यमवर्गीय लड़का मेहनत से लग्जरी जिंदगी तक पहुंचा है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews