
मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। ताहिरा कश्यर (Tahira kashyap) आयुष्मान खुराना (Ayushmann khurrana) की पत्नी हैं। लेकिन उनकी पहचान सिर्फ इतनी नहीं है। वे एक लेखिका भी हैं और कैंसर सर्वाइवर भी। ताहिरा बेहद पढ़ी लिखी महिला है और हर मुद्दे पर बेबाक राय रखती हैं। वो डॉक्टर बनना चाहती थी लेकिन लिकने का शौक उन्हें साहित्य और कला की दुनिया में ले आया। उन्होने मदरहुड पर ‘द 7 सिन्स ऑफ बीइंग ए मदर’ नाम की किताब लिखी है। इसी के साथ संगीत में भी उनकी खासी रूचि है। हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो सितार बजा रही हैं।
ताहिरा का कहना है कि जीवन के उतार-चढ़ाव ने और लिखने के शौक ने उन्हें लेखक बना दिया। इसी तरह कला के अन्य क्षेत्र में भी उनका रूझान है। आयुष्मान खुराना एक्टर है इसलिए थियेटर और फिल्मों का भी उन्हें शौक है और संगीत से भी खासा लगाव है। इस वीडियो में वो सितार बता रही हैं और पास ही उनके पिताजी बैठे हैं। ताहिरा के पापा उनके सितार के साथ जुगलबंदी कर रहे हैं और ‘पल पल दिल के पास तुम रहती हो’ गीत गुनगुना रहे हैं। ये वीडियो काफी इमोशनल है जिसमें पिता और बेटी की स्ट्रॉंग बॉन्डिग नजर आ रही है।
Peace ☮️ #TahiraKashyap shares a video of herself playing the Sitar while her father watches on. pic.twitter.com/PvDyb14JFZ
— Filmfare (@filmfare) July 6, 2022
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

