Ayushmann Khurrana निभाएंगे सौरव गांगुली का किरदार! बायोपिक में आएंगे नजर

Ayushmann Khurrana

Ayushmann Khurrana: आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 इस समय सिनेमाघरों में लगी हुई है और इसे दर्शकों का मिलजुला रिएक्शन मिल रहा है। एक्टर को पूजा के अवतार में देखने के बाद अब ये खबर आ रही है कि उन्हें सौरव गांगुली के किरदार में देखा जा सकता है। इस फिल्म से पहले रणबीर कपूर का नाम जुड़ा था और अब आयुष्मान के नाम की चर्चा हो रही है।

सौरव गांगुली की बात करें तो उनकी गिनती भारत के सबसे सफलतम और प्रसिद्ध खिलाड़ियों में होती है। अपने क्रिकेट करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड कायम किए हैं। फैंस उन्हें प्यार से दादा बुलाते हैं और इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन रहे इस खिलाड़ी पर एक शानदार फिल्म का निर्माण किया जाने वाला है।

कौन होगा डायरेक्टर

सौरव गांगुली की इस बायोपिक को बनाने की जिम्मेदारी सुपरस्टार रजनीकांत को बेटी ऐश्वर्या ने अपने कंधों पर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया जा रहा है कि इसकी शूटिंग इसी साल के दिसंबर से शुरू हो जाएगी। आयुष्मान अगर इस किरदार को निभाते हैं, तो इसके लिए उन्हें कड़ी ट्रेनिंग से गुजरना होगा। जाहिर से बात है फिल्म क्रिकेट के खिलाड़ी की है, तो स्क्रीन पर उसे पेश करने के लिए क्रिकेट की बारीकियों का ज्ञान होना जरूरी है।

रणबीर कपूर को मिला था रोल

जब से सौरव गांगुली की बायोपिक बनाए जाने की चर्चा हो रही थी तब से ही इस फिल्म के लिए रणबीर कपूर का नाम सामने आ रहा था। सौरव गांगुली ने भी इस बारे में हमें भरी थी कि अगर रणबीर उनका किरदार निभाते हैं, तो उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। इतना ही नहीं इन दोनों को एक साथ ग्राउंड पर भी देखा गया था। हालांकि, ना ही मेकर्स और ना ही इन दोनों की ओर से इस बारे में कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट किया गया कि एक्टर इस फिल्म में नजर आएंगे।

आयुष्मान को हिट का इंतजार

आयुष्मान खुराना पिछले कुछ समय से जितनी भी फिल्मों में नजर आए हैं, वह कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी है। बॉक्स ऑफिस पर किसी भी फिल्म का सिक्का नहीं चला है और यही वजह है कि आयुष्मान लंबे समय से किसी हिट फिल्म की तलाश में है। ऐसे में अगर यह बायोपिक उनके हाथ लगती है, तो ये उनके करियर के लिए अच्छा मौका साबित होगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews