बबीता जी का नया ग्लैमरस लुक! गोल्डन बॉडीकॉन ड्रेस में कराया स्टाइलिश फोटोशूट, कीमत जान उड़ जाएंगे होश

Munmun Dutta: बबीता जी उर्फ़ मुनमुन दत्ता अपने ग्लैमरस और स्टाइलिश लुक के लिए जानी जाती हैं। चाहे ट्रेडिशनल आउटफिट हो या वेस्टर्न, हर लुक में वह बेहद खूबसूरत नजर आती हैं। उनकी नई तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है, जहां वह अपने स्टाइलिश अवतार से फैन्स को इंप्रेस कर रही हैं।
Munmun Dutta

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता हमेशा अपने स्टाइल ग्लैमरस लुक से फ़ैन्स का दिल जीतती रहती है। वे आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी नई-नई तस्वीरें शेयर करती है। हर कोई उनके फ़ैशन सेंस और स्टाइल का दीवाना।

हाल ही में बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे एक बॉडी कौन ड्रेस में नज़र आ रही है, उनकी इस ड्रेस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि इस ड्रेस की क़ीमत 90,000 से भी ज़्यादा है।

मुनमुन की अदाओं पर फिदा हुए फैंस

मुनमुन दत्ता कि इन तस्वीरों को देखकर फ़ैन्स दीवाने हो रहे है। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उनकी तारीफ़ करते हुए कहा कि वह किसी बॉलीवुड दिवा से कम नहीं लग रही है। लोगों ने कमेंट्स की बाढ़ लगा दी, एक फ़ैन ने लिखा ‘सबके दिलों की धड़कन’, वहीं दूसरे ने लिखा कि ‘ड्रेस बहुत ख़ूबसूरत है’, वहीं किसी ने लिखा ‘काश ये ड्रेस मेरे पास होती’, तो वहीं किसी ने लिखा कि ‘जेठालाल तो आपको देखकर फ़िदा हो जाएंगे’।

मुनमुन का ग्लैमरस लुक

Munmun Dutta

मुनमुन दत्ता अपने फ़ैशन और ड्रेसिंग सेंस के लिए जानी जाती है। चाहे ट्रेडिशनल लुक हो या फिर वेस्टर्न आउटफिट्स, वह हर स्टाइल को बख़ूबी कैरी करती है। इस बार भी उनकी बॉडीकॉन ड्रेस उनकी पर्सनैलिटी को पूरी तरह कम्पलीट कर रही है। उनकी इस लुक ने फ़ैन्स को क्रेजी कर दिया है, और हर कोई उनकी तारीफ़ कर रहा है।

स्टाइल और ग्रेस का परफेक्ट कॉम्बिनेशन

Munmun Datta

इस ड्रेस को फ़िट और डिज़ाइन उनके फिगर को शानदार तरीक़े से कॉम्प्लीमेंट कर रहा है। उन्होंने अपने लुक को मिनिमल मेकअप और खुले बालों के साथ पूरा किया, जिससे उनकी ख़ूबसूरती और भी निखरकर सामने आ रही है।

ग्लैमरस लुक में परफेक्ट एक्सेसरीज़

Munmun Datta

उन्होंने गोल्डन बॉडीकॉन ड्रेस के साथ एमराल्ड ग्रीन ईयररिंग्स पहने हैं, जो उनके आउटफ़िट में एक ख़ूबसूरत कॉन्ट्रास्ट जोड़ रहे हैं। वही उनके हाथों में पहनी एमराल्ड ग्रीन स्टाइलिश रिंग उनके ओवरऑल लुक को और भी ज़्यादा ग्रेस फूल बना रही है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews