Bachchan Family Party: श्वेता बच्चन की बर्थडे पार्टी में लगा सितारों का मेला, इस अंदाज में पहुंचे बॉलीवुड स्टार्स

Bachchan Family Party

Bachchan Family Party Photos: महानायक अमिताभ बच्चन की लाडली श्वेता बच्चन नंदा का आज जन्मदिन है। वह उम्र 49 साल की हो चुकी हैं और उन्होंने बड़ी ही धूमधाम के साथ अपना बर्थडे मनाया। 1 दिन पहले बच्चन फैमिली ने शानदार पार्टी का आयोजन किया था जिसमें उनके करीबी दोस्त और बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए।

इस बर्थडे पार्टी में शाहरुख खान और कटरीना कैफ से लेकर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी तक कई सितारे पहुंचे और महफिल में चार चांद लगाते दिखाई दिए।

Bachchan Family Party में सितारों का मेला

श्वेता बच्चन ने जो ग्रैंड पार्टी रखी थी उसमें बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए जिनमें विक्की कौशल, कटरीना कैफ, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, गौरी खान, शाहरुख खान और दोनों की बेटी सुहाना भी नजर आई।

जीतने भी सितारे इस पार्टी में पहुंचे वह सभी अपने अपने अंदाज में नजर आए और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

इस अंदाज में नजर आई श्वेता बच्चन

अपनी बर्थडे पार्टी में श्वेता बच्चन नंदा को ब्लैक रंग की ड्रेस में देखा गया। इसमें वो बहुत खूबसूरत लग रही थी और पार्टी में अपने करीबी दोस्तों और परिवार के साथ मौज मस्ती करती हुई नजर आई।

इस अंदाज में नजर आए सितारे

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान भी इस पार्टी में नजर आए। वह यहां अपनी कार से पहुंचे थे जिन पर विंडशील्ड लगा हुआ था इस वजह से उन्हें साफ तौर पर नहीं देखा जा सका। लेकिन वह इस पार्टी में आने में काफी लेट हो गए थे।

सिद्धांत चतुर्वेदी भी इस पार्टी में पहुंचे और उनका लुक काफी शानदार लग रहा था। पिछले काफी समय से उनका नाम श्वेता बच्चन की बेटी नव्या नवेली नंदा के साथ जुड़ रहा है। हालांकि, दोनों ने इस बारे में कुछ नहीं कहा है।

शाहरुख खान की लाडली सुहाना भी इस पार्टी का हिस्सा बनी इस दौरान वह अपने माता-पिता के साथ नहीं बल्कि अलग कार से यहां पर पहुंची थी। बॉलीवुड के पॉपुलर कपल अंगद बेदी और नेहा धूपिया भी श्वेता बच्चन की पार्टी में शामिल हुए।

इसके अलावा फरहान अख्तर अपनी पत्नी शिवानी दांडेकर के साथ पार्टी में नजर आए। वहीं लंबे समय के बाद फरदीन खान किसी पार्टी में पब्लिकली देखे गए वह काफी फिट नजर आ रहे थे।

इंडस्ट्री के दो पॉपुलर नाम मनीष मल्होत्रा और करण जौहर श्वेता बच्चन की पार्टी में नजर आए और दोनों ने साथ में कैमरा के सामने पोज दिए। विक्की कौशल और कटरीना भी यहां पर पहुंचे थे लेकिन उन्होंने कैमरा के सामने आना सही नहीं समझा और सीधा अपनी गाड़ी में जाकर बैठ गए।

संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर इस पार्टी में साड़ी पहनकर पहुंची थी और अपने इस खूबसूरत अंदाज से उन्होंने सभी का दिल जीत लिया। कुछ हफ्ते पहले शादी के बंधन में बंधे सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी भी इस पार्टी में महफिल लुटते दिखाई दिए। ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान भी अपने बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी के साथ नजर आई। इसके अलावा कई सितारों की महफिल यहां पर नजर आई।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews