Backstreet Boys Live Concert में लगा सितारों का मेला, 13 साल बाद भारत आया है म्यूजिकल ग्रुप

Backstreet Boys Live Concert

Backstreet Boys Live Concert Mumbai: इन दिनों बैकस्ट्रीट बॉयज इंडिया टूर पर आए हुए हैं। मुंबई और दिल्ली में इनके लाइव कॉन्सर्ट चल रहे हैं। गुरुवार को रात भी एक इवेंट रखा गया जिसमें फिल्मी सितारों की भीड़ उमड़ती दिखाई दी।

ये म्यूजिकल ग्रुप 13 साल बाद भारत लौटा है, यही वजह है कि लोगों को बीच इन्हें देखने का खास क्रेज देखा जा रहा है। गुरुवार की रात को बांद्रा के मंबई जियो गार्डन में इनका कॉन्सर्ट रखा गया, जहां फैंस के साथ सितारों का मेला लगा हुआ दिखाई दिया। इस म्यूजिकल ग्रुप का अगला कॉन्सर्ट आज दिल्ली में आयोजित होने वाला है।

Backstreet Boys Live Concert में उमड़े सितारे

म्यूजिकल ग्रुप के लाइव कॉन्सर्ट का आनंद लेने के लिए फिल्मी सितारों की भीड़ बांद्रा पहुंची और इस दौरान सभी कूल लुक में नजर आए। ब्यूटी क्वीन शिल्पा शेट्टी को यहां अपनी बेटी शमिसा के साथ देखा गया। इस दौरान दोनों मां बेटी ब्लू डेनिम जीना और व्हाइट टी शर्ट में ट्विनिंग करते दिखाई दिए।

वरुण धवन की वाइफ नताशा दलाल व्हाइट कलर के खूबसूरत आउटफिट में अपने दोस्तों के साथ कॉन्सर्ट का आनंद लेने के लिए पहुंची थी। मलाइका को इस दौरान ब्लैक आउटफिट में देखा गया और वो हर बार की तरह खूबसूरत नजर आ रही थी। उन्हें देखते ही वहां भीड़ बढ़ने लगी थी।

इसके अलावा श्रद्धा कपूर को भी कॉन्सर्ट से बाहर निकलते हुए देखा गया। वहीं डायना पेंटी, यूलिया वंतूर, जैकलीन फर्नांडीज, वरुण शर्मा जैसे सितारे भी इस दौरान दिखाई दिए।

13 साल बाद भारत आया ग्रुप

अमेरिकी म्यूजिकल बॉय बैंड बैकस्ट्रीट बॉयज लगातार सुर्खियों में है क्योंकि वह अपने डीएनए टूर के तहत 13 साल बाद भारत आए हैं, जहां उनके लाइव कॉन्सर्ट का आयोजन किया जाने वाला है। 1993 में इस बैंड की शुरुआत हुई थी और यह साल 2010 में भारत आया था। एजे मैकलीन, होवी डोरो, केविन रिचर्डसन के साथ निक कार्टर और ब्रायन लिटरेल इस ग्रुप के सदस्य हैं और 90 और 2000 के दशक से इस बैंड के गाने युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है। इस ग्रुप को अपने खास एकापेला स्टाइल के लिए जाना जाता है और हो सकता है अपने भारत दौरे पर यह फैंस को इसकी झलक दिखाएं। बैंड को इस साल 30 साल पूरे हो रहे हैं और यही डीएनए वर्ल्ड टूर की खास बात है। भारत के साथ यह लोग दक्षिण एशिया, अफ्रीका और मिडिल ईस्ट में भी कार्यक्रम करने वाले हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews