
बादशाह (Badshah) की गिनती बॉलीवुड के सबसे फेमस रैपर और सिंगर में होती है। वह हमेशा अपने शानदार गानों से दर्शकों का दिल जीत लेते हैं। जब भी उनका कोई सॉन्ग होता है सोशल मीडिया पर जमकर धूम मच जाती है। उनके गाने ट्रेंड होने में समय भी नहीं लगता।
बादशाह अक्सर अपने गानों से लोगों का दिल जीत लेते हैं लेकिन अब वह अपने नए फोटो को लेकर लोगों के बीच चर्चा में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर उन्होंने अपनी दो तस्वीरें शेयर की है जिसमें उनकी जख्मी हालत दिखाई दे रही है। तस्वीर देखने के बाद फैंस चिंता में आ गए हैं और पूछ रहे हैं कि आखिरकार उन्हें क्या हुआ है। चलिए पूरा मामला जान लेते हैं।
बादशाह ने शेयर की तस्वीर (Badshah)
बादशाह ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की है। इसमें से एक में उनकी आंख सूजी हुई दिखाई दे रही है और दूसरी पर पट्टी बंधी हुई है। तस्वीरों के कैप्शन में उन्होंने लिखा अवतार जी का मुक्का हिट करता है जैसे। आपको बता दें कि यह रियल फोटो नहीं है बल्कि शाहरुख खान के बेटे आर्यन की डायरेक्टोरियल वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड के सीन का हिस्सा है। इस सीरीज में रैपर का एक छोटा सा किरदार है जिसमें उनका सामना मनोज पाहवा से बताया गया है।
View this post on Instagram
फैंस हुए हैरान
बादशाह ने जैसे ही यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की फैंस हैरान हो गए। कमेंट सेक्शन में लोग तरह-तरह के सवाल पूछने लगे। एक यूजर ने कहा यह क्या हो गया अभी तो आप शिकागो में परफॉर्म कर रहे थे। इसका कहना था जल्दी ठीक हो जाओ आपको अपना ध्यान रखना चाहिए। इसके अलावा फैंस तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं और बादशाह से उनका हाल पूछ रहे हैं।
कैसी है The Bads Of Bollywood
इस वेब सीरीज की बात करें तो 18 सितंबर को इस नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था। अब तक इसके सात एपिसोड आ चुके हैं। इस सीरीज में शाहरुख खान, बॉबी देओल, लक्ष्य लालवानी, मोना सिंह, राघव जुयाल जैसा कलाकार नजर आ रहे हैं। एक एक्टर आसमान सिंह की कहानी है। सलमान खान आमिर खान और राजामौली जैसे शहरों का कैमियो भी दिखाया गया है। बादशाह और मनोज पाहवा के बीच एक फाइट सीन है और यह पोस्ट उसी की झलक है।
10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

