बजरंगी भाईजान 2 के साथ वापस लौटेंगे सलमान खान, मेगा ब्लॉकबस्टर के सीक्वल पर बड़ा अपडेट

सलमान खान की हर फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार करते हैं। अब बजरंगी भाईजान 2 का इंतजार किया जा रहा है। जिस पर अपडेट सामने आई है।
Bajrangi Bhaijaan 2

सलमान खान बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक ऐसे सितारे जिनकी हर फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। जब भी उनकी कोई फिल्म रिलीज होती है तो उसके सीक्वल की चर्चा पहले ही होने लगती है। हर कोई उन्हें बड़े पर्दे पर एक्शन करते हुए देखना चाहता है। साल 2015 में सलमान की फिल्म बजरंगी भाईजान (Bajrangi Bhaijaan 2) रिलीज हुई थी। इस फिल्म में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था और आज भी फैंस के बीच इसकी खास जगह है।

बजरंगी भाईजान में पाकिस्तान के गूंगी लड़की के बारे में बताया गया था। वह अपने परिवार से बढ़ जाती है और बजरंगी भाईजान यानी सलमान उसे बॉर्डर पर कर कर परिवार से मिलवाने के लिए ले जाते हैं। इस इमोशनल कहानी ने दर्शकों का दिल छू लिया था। कबीर खान की इस फिल्म पर ढेर सारा प्यार बरसाने के बाद लंबे समय से इसके सीक्वल का इंतजार किया जा रहा था। अब आ रही खबरों के मुताबिक यह इंतजार जल्द खत्म हो सकता है।

बजरंगी भाईजान का सीक्वल

हाल ही में निर्देशक कबीर खान को बजरंगी भाईजान के सीक्वल पर चर्चा करते हुए देखा गया। उन्होंने बताया कि वह सही कहानी का इंतजार कर रहे हैं और जैसे ही यह मिल जाती है वह सीक्वल पर काम शुरू कर देंगे। डायरेक्टर ने कहा कि आजकल फ्रेंचाइजी अच्छा परफॉर्मेंस दे रही है इस वजह से बजरंगी भाईजान 2 को लेकर हम सावधानी के साथ आगे बढ़ रहे हैं। हम केवल दिखाने के लिए नहीं बल्कि दर्शकों के मनोरंजन के लिए सीक्वल बनाना चाहते हैं।

तैयार हुई स्क्रिप्ट

डायरेक्टर ने कहा कि हम इस खूबसूरत फिल्म की लीगेसी को खराब नहीं करना चाहते। चाहे अभी या फिर साल भर बाद हम इसका सीक्वल जरूर लेंगे लेकिन अच्छी कहानी के साथ लेकर आएंगे। उन्होंने साफ किया है कि वह केवल सही कारणों से इस फिल्म का निर्देशन करना पसंद करेंगे। नंबर गेम में नहीं फंसना चाहते बल्कि इस कल्ट फिल्म के साथ न्याय करना चाहते हैं।

कितनी हुई थी कमाई

साल 2015 में बजरंगी भाईजान में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। इस फिल्म को 90 करोड रुपए में बनाया गया था और बॉक्स ऑफिस पर किसने 922 करोड़ का कलेक्शन किया था। केवल 7 हफ्ते में ही इसने सिनेमाघरों में धूम मचा दी थी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews