Hindi News

बांग्लादेश मामले पर बॉलीवुड सितारों की तीखी प्रतिक्रिया, सोशल मीडिया पर जताई नाराजगी

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
बांग्लादेश की घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। दीपू चंद्र दास की इस हत्या ने बॉलीवुड के सितारों का खून खौला दिया है। सोशल मीडिया पर सभी इसकी निंदा करते दिखाई दे रहे हैं।

बांग्लादेश में हुई दीपू चंद्र दास की सरेआम हत्या ने लोगों को हैरान कर दिया है। इस घटना ने भारतीयों के बीच हलचल तेज कर दी है। सोशल मीडिया पर लोग अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए दिखाई दे रहे हैं। केवल आम लोग ही नहीं बल्कि सेलिब्रिटीज भी अब खुलकर अपनी राय रख रहे हैं।

बॉलीवुड के सेलिब्रिटीज अक्सर अलग-अलग मुद्दों पर अपनी राय रखते हुए दिखाई देते हैं। बांग्लादेश के मामले पर भी ऐसा ही दिखाई दे रहा है। कुछ सितारे तो ऐसे भी हैं, जिन्होंने उन लोगों पर तंज कैसा है जो गाजा हमले को लेकर आवाज उठा रहे थे लेकिन बांग्लादेश में हुई लिंचिंग पर चुप हैं। हाल ही में जान्हवी कपूर को इस बारे में बात करते हुए देखा गया और उनके अलावा कई एक्टर्स ने अपनी बात रखी है।

जान्हवी कपूर ने जताई नाराजगी

इस मुद्दे पर जाह्नवी कपूर को इंस्टाग्राम पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर करते हुए देखा गया। उन्होंने इस घटना को बर्बर बताया था। इशारों इशारों में उन्होंने गाजा पर बोलने वालों पर निशाना साधते हुए यह कहा था कि हम दुनिया के दूसरे कोने में होने वाली चीजों पर रोते रहेंगे जबकि हमारे अपने भाई बहनों को जला दिया जाएगा।

जया प्रदा ने दिया रिएक्शन

इस मामले पर जया प्रदा को भी अपनी बात रखते हुए देखा गया। मॉब लिंचिंग पर उन्होंने कहा “मैं बहुत दुखी हूं और मेरा दिल खून के आंसू रो रहा है। किसी इंसान के साथ इतनी क्रूरता कैसे की जा सकती है। एक बेगुनाह व्यक्ति को भीड़ ने पीट-पीट कर मार डाला। केवल मारा नहीं बल्कि पेड़ से बांधकर आग लगा दी। क्या यह नया बांग्लादेश है? इस सामान्य हिंसा नहीं है यह भीड़ द्वारा की गई लिंचिंग है और हिंदू धर्म पर हमला है। हमारे मंदिरों को तोड़ा जा रहा है महिलाओं पर हमले हो रहे हैं हम कब तक चुप रहेंगे। धर्मनिरपेक्षता के नाम पर हम चुप है अब हमें आवाज उठानी चाहिए हमें वहां के लोगों की मदद करनी चाहिए। हमें मिलकर दिलाने की कोशिश करनी चाहिए।”

मनोज जोशी का तंज

इस मामले पर बात करते हुए मनोज जोशी ने कहा कि “जो गाजा पर अपनी आवाज उठा रहे थे वह बांग्लादेश में हिंदू व्यक्ति की हत्या पर चुप्पी साधे हुए हैं। एक्टर ने कहा जब फिलिस्तीन या गाजा में कुछ होता है तो सब आगे आ जाते हैं लेकिन बांग्लादेश में जब हिंदू को मारा जाता है तो दुख की बात यह है कि कोई आगे नहीं आता। समय इसका जवाब जरूर देगा।

टोनी कक्कड़ का गाना

बांग्लादेश में हुई घटना को लेकर टोनी कक्कड़ ने एक गाना बनाया है। इसकी एक क्लिप उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। क्लिप शेयर करते हुए कैप्शन में उन्होंने लिखा कौन दुनिया कौन चार लोग। इस तरह से तमाम सेलिब्रिटी अलग-अलग तरीके से विरोध दर्ज करवा रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Tony Kakkar (@tonykakkar)

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews