Salman Khan पर चढ़ा बार्बी का खुमार, भाई की बर्थडे पार्टी में इस अंदाज में आए नजर

salman khan

Salman Khan Video: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक ऐसी शख्सियत हैं, जो हमेशा किसी ना किसी बात के सुर्खियों में बने रहते हैं। भाई जान चाहे अलग स्टाइल में कपड़े पहन ले या फिर इस गाने पर हुक स्टेप कर दें। देखते-देखते सभी चीज चर्चा का विषय बन जाती है। अब एक बार फिर टाइगर हर जगह चर्चा में बना हुआ है क्योंकि उनकी एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है।

सलमान खान हाल ही में अपने भाई अरबाज खान की बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए पहुंचे। यहां पर वैल्यू पर जाने से पहले उन्होंने मीडिया के सामने पोज दिए जहां उन पर बार्बी फीवर चढ़ा हुआ दिखाई दिया। हम ऐसा इसलिए बोल रहे हैं क्योंकि इस दौरान भाई जान ने ब्लैक कलर की टी शर्ट, ग्रे जैकेट और ब्लैक शूज के साथ पिंक कलर की डेनिम पहनी हुई थी।

सलमान पर चढ़ा बार्बी फीवर

वेन्यू पर जाने से पहले सलमान खान ने पैपराजी के सामने जमकर पोज दिए। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते हैं यूजर्स ने बार्बी से इसका कनेक्शन निकालना शुरू कर दिया। एक ने कहा क्या भाई जान बार्बी से इंस्पायर्ड हैं? एक ने कहा कि वो ओपेनहेमर और बार्बी को अकेले ही प्रमोट कर रहे हैं।

salman khan

फिलहाल चल रहे ये प्रोजेक्ट

सलमान खान को फिलहाल बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 होस्ट करते हुए देखा जा रहा है, जो जियो सिनेमा एप पर आ रहा है। एक्टर को कई मर्तबा यह बोलते हुए देखा जा चुका है कि फैंस उनकी सबसे बड़ी ताकत हैं, जो उन्हें परफॉर्म करने के लिए मोटिवेट करते हैं। इस बात का जिक्र उन्होंने बिग बॉस के स्टेज से भी किया है। भाईजान ने कहा कि मैं कई बार अपना आपा खो देता हूं, वॉकआउट भी कर जाता हूं। लेकिन मैं जो कुछ भी हूं, अपने फैंस की वजह से हूं इसलिए मैं उनके लिए वापस लौट आता हूं क्योंकि वह वीकेंड का वार का वेट करते हैं।

इन फिल्मों में आएंगे नजर

सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी आने वाली फिल्म टाइगर 3 का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। मनीष शर्मा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को दिवाली के मौके पर हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज किया जाने वाला है। फिल्म में कटरीना कैफ भी मुख्य किरदार में नजर आएंगी और शाहरुख खान का कैमियो भी होगा। इसके अलावा भाई जान के पास टाइगर वर्सेस पठान भी है, जिसमें इंडस्ट्री के दोनों खान एक दूसरे से भिड़ेंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews