Bareilly Ke Bazaar के नए वर्जन ने इंटरनेट पर मचाई धूम, फैंस को पसंद आई नुसरत और श्रीनिवास की जोड़ी

Bareilly Ke Bazaar

Bareilly Ke Bazaar Song out: श्रीनिवास बेलमकोंडा और नुसरत भरुचा की आने वाली पैन इंडिया फिल्म छत्रपति का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में इस फिल्म का नया गाना बरेली के बाजार को रिलीज किया गया है, जिसमें दोनों कलाकारों ने अपने शानदार डांस मूव्स और केमिस्ट्री से फैंस का दिल जीत लिया है।

नुसरत ने जहां अपनी कातिलाना अदाओं से फैंस का दिल घायल कर दिया है, तो श्रीनिवास ने भी अपने लटके झटकों से इस में चार चांद लगा दिए हैं। दोनों कलाकारों की शानदार इलेक्ट्रिक केमिस्ट्री वाले इस गाने को सुनिधि चौहान और नकाश अजीज ने अपनी आवाज दी है।

रिलीज हुआ Bareilly Ke Bazaar

छत्रपति के इस गाने के म्यूजिक को तनिष्क बागची ने तैयार किया है और मयूर पुरी ने इसके शानदार बोल लिखे हैं। फेमस कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने इसे कोरियोग्राफ किया है और सुनिधि और नकाश की खूबसूरत आवाज ने इसे बेहतर से बेहतरीन बना दिया है। मसालेदार गाना लोगों को बहुत पसंद आ रहा है और इसके रिलीज होने के बाद पब्लिक का रिएक्शन आना भी शुरू हो गया है।

क्या बोले गाने से जुड़े कलाकार

गाने को लेकर तनिष्क बागची का कहना है कि गाने के बोल वाकई में शानदार है और सुनिधि और नकाश ने अपनी आवाज से इसे और भी खूबसूरत बना दिया है। उन्हें श्रीनिवास बेलमकोंडा के साथ काम करना पसंद आया है।

सुनिधि का कहना है कि गाने की बीट्स दिल को छू रही है और इसमें हमने वह फीलिंग डालने की कोशिश की है, जो दर्शकों को पसंद आए। नकाश का कहना है कि उन्हें सुनिधि के साथ गाना गाकर बहुत अच्छा लगा है और उन्हें खुशी है कि वह श्रीनिवास के लिए अपनी आवाज दे पाए हैं।

फैंस ने दिया ये रिएक्शन

इस गाने को गुरुवार की सुबह ही रिलीज किया गया है और इसके सामने आते ही कमेंट्स का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। एक यूजर ने लिखा नुसरत कमाल की लग रही हैं और गाना बहुत जबरदस्त है। दूसरे ने कहा सुनिधि और नकाश का एक और ब्लॉकबस्टर गाना, बहुत ही शानदार। एक अन्य ने कहा दोनों की जोड़ी कमाल लग रही है।

कब आएगी फिल्म

फिल्म छत्रपति की बात करें तो इसे वीवी विनायक द्वारा निर्देशित किया गया है और वी विजयेंद्र प्रसाद ने इसकी कहानी लिखी है। यह एसएस राजामौली की सुपरस्टार प्रभास के साथ बनाई गई फिल्म का ऑफिशियल रीमेक है, जिसमें लीड रोल में श्रीनिवास बेलमकोंडा दिखाई देंगे। उनके साथ नुसरत भरुचा, करण सिंह छाबड़ा, भाग्यश्री, शरद केलकर जैसे कलाकार दिखाई देंगे। डॉ जयंतीलाल गड़ा के प्रोडक्शन में बन रही इस फिल्म को 12 मई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews