नहीं रहे सबके चहेते बैटमैन! वैल किल्मर का 65 वर्ष की उम्र में हुआ निधन

बैटमैन के किरदार से दुनिया भर में नाम कमाने वाले वैल किल्मर का निधन हो गया। 65 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर आते ही इंडस्ट्री में शोक छा गया और उनके फैंस का दिल टूट गया। सोशल मीडिया पर उनके फैंस द्वारा वैल किल्मर को श्रद्धांजलि दी जा रही है।
नहीं रहे सबके चहेते बैटमैन! वैल किल्मर का 65 वर्ष की उम्र में हुआ निधन

वैल किल्मर, जो बैटमैन और जिम मॉरिसन जैसे किरदारों को निभा चुके हैं और जिनके दुनिया भर में करोड़ों फैंस हैं, अब इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। 65 वर्ष की उम्र में वैल किल्मर का निधन हो गया। उन्होंने टॉप गन, बैटमैन फॉरएवर जैसी फिल्मों में काम किया। हॉलीवुड के फैंस ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड के चाहने वाले भी उन्हें बेहद पसंद करते थे। उनके निधन की खबर आते ही सोशल मीडिया पर उनके फैंस ने उन्हें श्रद्धांजलि देना शुरू कर दिया।

वैल किल्मर 90 के दशक के चर्चित फिल्म स्टार थे। कैलिफोर्निया में उनका जन्म हुआ था और उन्होंने द डोर्स, टूम्बस्टोन जैसी बड़ी फिल्मों में अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीत लिया। न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, उनकी मौत का कारण निमोनिया बताया जा रहा है।

मौत की खबर की पुष्टि उनकी बेटी ने की

उनकी मौत की खबर की पुष्टि उनकी बेटी मर्सिडीज किल्मर ने की। उनके निधन की खबर आते ही पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई और कई फैंस का दिल टूट गया। वह हॉलीवुड के नामी सितारों में शामिल थे। हालांकि, बैटमैन और टूम्बस्टोन जैसी फिल्मों को छोड़ दिया जाए तो वैल किल्मर कई बार स्टार्स और डायरेक्टर्स के साथ विवादों में भी रहे। इन विवादों के कारण उनके करियर में कई फ्लॉप फिल्में भी देखने को मिलीं। कई बार उन्हें अहंकारी एक्टर के रूप में भी पुकारा जाने लगा, लेकिन उन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर इंडस्ट्री में अपनी पकड़ बनाए रखी।

फिल्मी सफर पर नजर डालें

वैल किल्मर के फिल्मी सफर पर नजर डालें तो उन्होंने 1984 में जासूसी स्पूफ टॉप सीक्रेट! से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्हें कॉमेडी फिल्म रियल जीनियस में भी काम करने का मौका मिला। वहीं, 1986 में उन्होंने टॉप गन में टॉम क्रूज़ के साथ काम किया और खूब लोकप्रियता बटोरी। यह उनकी हिट फिल्म रही। उन्होंने आइसमैन में भी काम किया, जिसके बाद 2022 की सीक्वल टॉप गन: मैवरिक में फिर से क्रूज़ के साथ नजर आए थे। उनकी सबसे चर्चित फिल्मों में द डोर्स और बैटमैन फॉरएवर शामिल हैं। बैटमैन ने ही उन्हें सबसे ज्यादा सुर्खियां दिलाईं और उनकी एक्टिंग के दीवाने हो गए।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews