अप्रैल में रिलीज नहीं होगी Battle Of Galwan, इस वजह से हुई पोस्टपोन

बैटल ऑफ़ गलवान लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। पहले फिल्म का अप्रैल के महीने में रिलीज किया जाने वाला था लेकिन अब कुछ कारणों की वजह से इसे पोस्टपोन कर दिया गया है।
Battle of Galwan

सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ़ गलवान का रास्ता देख रहे फैंस के लिए थोड़ी परेशान करने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, इंतजार की ये घड़ी और भी लंबी हो सकती है क्योंकि फिल्म को पोस्टपोन कर दिया गया है। यह 17 अप्रैल को सिनेमाघर में दस्तक देने वाली थी लेकिन अभी इसकी रिलीज डेट बदल गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 17 अप्रैल की जगह इस फिल्म को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 14 अगस्त को सिनेमाघर में पेश किया जाएगा। फिल्म को पोस्टपोन किए जाने को लेकर अलग-अलग वजह बताई जा रही है। यह कहा जा रहा है कि इस रक्षा मंत्रालय से मंजूरी नहीं मिली है और शूटिंग थोड़ी बाकी है।

Battle Of Galwan हुई पोस्टपोन

अपूर्व लखिया के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को लेकर यह कहा जा रहा है कि पहले डिफेंस मिनिस्ट्री के लिए इसकी स्क्रीनिंग रखी जाएगी। उसके बाद मंजूरी मिलने के बाद ही इसे बड़े पर्दे पर पेश किया जाएगा। यह कहां जा रहा है कि देशभक्ति से जुड़ी फिल्म के लिए 15 अगस्त से अच्छा दिन दूसरा नहीं हो सकता।

क्या है नई रिलीज डेट

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह बताया जा रहा है कि फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघर में रिलीज होगी। एक्टर और मेकर्स को लग रहा है कि भारत का स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को है, जिसे लेकर लोगों के अंदर देशभक्ति की भावना काफी ज्यादा होती है। इस वक्त इस मूवी को रिलीज करना बेस्ट रहेगा। हालांकि, अभी फिल्म को लेकर आधिकारिक अनाउंसमेंट नहीं किया गया है।

शूटिंग है बाकी

यह भी कहा जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग अभी बाकी है। दरअसल, इसका रीशूट होने वाला है। मुंबई के गोल्डन टोबैको फैक्ट्री में 9 फरवरी से शेड्यूल शुरू होने की उम्मीद जताई गई है। इसके बाद फरवरी के अंत तक बची हुई शूटिंग पूरी की जाएगी। शूटिंग कंप्लीट होने के बाद इसकी एडिटिंग होगी।

फिल्म को लेकर विवाद

ये फिल्म 15 जून 2020 को लद्दाख की गलवान घाटी में हुई चीनी और भारतीय सैनिकों की हिंसक झड़प पर बनी है। इसमें 20 भारतीय जवान शहीद हो गए थे। फिल्म का टीजर रिलीज होने के बाद ग्लोबल टाइम्स में यह कहा था कि फैक्ट गलत तरीके से पेश किए गए हैं। इससे भारत चीन के संबंधों में तनाव आने की बात भी कही गई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews