Bigg Boss के घर में अपना जलवा बिखेरेगी दर्शकों की ‘इच्छा’, शो के लिए कंफर्म हुआ Tina Datta का नाम

bigg boss

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। रियलिटी शो बिग बॉस (Bigg Boss) का हर सीजन अपनी शुरुआत से पहले ही सुर्खियां बटोरना शुरू कर देता है। शो में कौन से कंटेस्टेंट शामिल होने वाले हैं इस बात को लेकर नई नई जानकारी सामने आने लगती है। अब सामने आ रही खबरों में कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस टीना दत्ता (Tina Datta) का नाम शो के लिए कंफर्म हो गया है। ये खूबसूरत अदाकारा शो में अपना जलवा बिखेरते दिखाई देने वाली है। हालांकि, एक्ट्रेस या फिर शो के मेकर्स की ओर से अभी इस बात को कंफर्म नहीं किया गया है।

टीना दत्ता को लोग उनके असली नाम की जगह उनके फेमस शो उतरन की इच्छा के तौर पर ज्यादा जानते हैं। यह शो उनकी जिंदगी में एक शानदार टर्न साबित हुआ और इसके बाद उन्हें बहुत सफलता मिली। वैसे तो टीना ने 5 साल की उम्र में ही एक्टिंग करना शुरू कर दिया था। चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर उन्होंने कहीं फिल्मों में हीरोइन की बेटी का किरदार निभाया है।

Must Read: MP News : छात्रों के लिए खुशखबरी, इस दिन खातों में सीएम शिवराज भेजेंगे 25000 रुपए

रियलिटी शो की बात करें तो टीना को खतरों के खिलाड़ी में भी अपना जलवा दिखाते हुए देखा गया है। इसके अलावा वो एक माइथोलॉजिकल शो डायन में भी बेहतरीन अदाकारी करती दिखाई दी थी। इसके अलावा वो चोखेर बाली और परिणीता जैसी फिल्मों में भी एक्टिंग कर चुकी हैं।

कई मीडिया इंटरव्यूज में टीना दत्ता यह बता चुकी हैं कि उन्हें कई बार बिग बॉस के लिए ऑफर दिया गया, लेकिन उन्हें लगता है कि 24 घंटे कैमरा के सामने रहना है बहुत बड़ा टास्क है इसलिए अब तक वह शो में नजर नहीं आई है। लेकिन इस बार उनका शो में आना कंफर्म बताया जा रहा है। हालांकि, अभी ऑफिशियल अनाउंसमेंट का दर्शकों को इंतजार है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews