यामी गौतम की शादी के बाद सामने आई खूबसूरत तस्वीरें, मिल रही दुआएं

यामी गौतम की शादी के बाद सामने आई खूबसूरत तस्वीरें, मिल रही दुआएं

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। फेयर एंड लवली गर्ल यामी गौतम (Yami Gautam) ने अचानक अपनी शादी (Marriage) के बारे में जानकारी देकर सभी को चौंका दिया था। उन्होने फिल्म उरी के निर्देशक आदित्य धर (Aditya Dhar) के साथ एक बेहद निजी समारोह में सात फेरे लिये। अब धीरे धीरे यामी गौतम की शादी की तस्वीरें सामने आ रही हैं।

यामी गौतम अपनी शादी के दिन बेहद खूबसूरत लग रही थीं। आदित्य धर उन्हें कॉम्लीमेंट कर रहे थे और दोनों की जोड़ी बेहद शानदार लग रही है। उनकी शादी की खबर सामने आने के बाद सेलेब्स और उनके फैन्स उन्हें बधाई दे रहे हैं।

उन्होने अपनी शादी के दिन लाल रंग की साड़ी पहन थी जिसमें चांदी के तारों से हैंडवर्क किया गया था। साड़ी की बॉर्डर पर खूबसूरत पट्टी थी और इसके साथ उन्होने पारंपरिक सोने के गहने पहने थे। आदित्य धर ने इस मौके पर एक शानदार शेरवानी पहनी थी।

यामी गौतम की शादी में दोनों परिवारों के लोग, कुछ करीबी रिश्तेदार और बेहद खास दोस्त शामिल हुए। इस कार्यक्रम को पूरी तरह निजी रखा गया था और शादी के बाद उन्होने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी। इसके बाद से लगातार उनके चाहने वाले उन्हें खुशहाल जीवन की दुआएं दे रहे हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews