Saif Ali Khan के बर्थडे पर बेबो ने लुटाया प्यार, शेयर की अनदेखी तस्वीरें

Saif Ali Khan birthday

Saif Ali Khan Birthday: आज बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान का जन्मदिन है। इस मौके पर उनके दोस्त, फैंस और चाहने वाले जमकर बधाइयां देते हुए दिखाई दे रहे हैं। सैफ की पत्नी और बॉलीवुड की ब्यूटीफुल एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने भी खास अंदाज में अपने पति को जन्मदिन की बधाई दी है। पटौदी नवाब की बेगम ने उन्हें अनोखे तरीके से विश किया है जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान हो गया है।

करीना कपूर की स्पेशल विश

करीना कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और उन्हें अक्सर ही सैफ और अपने बच्चों के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए देखा जाता है। सैफ के बर्थडे के मौके पर उन्होंने एक फोटो शेयर किया है, जिसमें दोनों स्विमिंग पूल के किनारे बैठे हुए पानी में पैर डाले दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ एक्ट्रेस ने एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है, जिसे पढ़कर हर कोई रिएक्शन दे रहा है।

करीना ने लुटाया प्यार

करीना कपूर ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने के लिए उन्होंने इस फोटो को चुना है। वह मेरे सामने मुस्कुरा रहे हैं और वह ऐसा करें भी क्यों ना आखिरकार उनका बर्थडे है। आप हमेशा ऐसे ही रिलैक्स्ड रहे, जन्मदिन की ढेर सारी बधाई। आपके जैसा कोई नहीं है, इतना दीवाना, इतना पागल। यह सब में तुम्हारे बारे में पूरे दिन लिख सकती हूं, लेकिन केक खाना भी जरूरी है।

सामने आए रिएक्शन

करीना कपूर ने अपनी पोस्ट के साथ अपने दिल की बात लिखी है। जिसे देखने के बाद करिश्मा कपूर ने रेड हार्ट इमोजी से अपना प्यार बसाया है। सोनम कपूर ने कमेंट में लिखा हैप्पी बर्थडे सैफ हम सब आपको बहुत प्यार करते हैं। अमृता सिंह ने लिखा आज तो सैफ का दिन है। वहीं फैंस ने भी इस तस्वीर पर जमकर प्यार बरसाया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews