दिवाली से पहले शाहरुख खान ने फैंस को दिया बड़ा तोहफा, डंकी के दो पोस्टर्स किए शेयर

Dunki

Shah Rukh Khan Share New Poster From Dunki:  बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने अपने फैंस को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने अपनी आने वाली अगली फिल्म डंकी के दो पोस्टर्स को रिलीज कर दिया है। शाहरुख खान ने इसके पहले डंकी का एक वीडियो भी रिलीज किया था। जिसका नाम ड्राप 1 रखा था। इससे पहले शाहरूख खान की दो फिल्में पठान और जवान रिलीज हो चुकी है। जिसने सिनेमाघरों में खूब सुर्खियां बटोरी थीं। शाहरुख खान डंकी को साल के अंत में क्रिसमस के मौके पर रिलीज करेंगे। जिसका फैंस काफी दिनों से बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

अपनों के साथ मनाएं दिवाली

शाहरुख खान ने मोस्ट अवेटेड फिल्म डंकी के पोस्टर्स को शेयर कर दिवाली से पहले ही फैंस को दिवाली का तोहफा दे दिया है। शाहरूख खान ने अपनों के साथ मनाएं दिवाली लिखा हुआ पोस्टर शेयर किया है। वहीं उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा कि “बिना ऐसी फैमली के कैसे होगी दिवाली और कैसा होगा न्यू ईयर? असली मजा तो साथ चलने, साथ रूकने और साथ सेलिब्रेट करने में है।”

राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फिल्म

शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म डंकी राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी है। राजकुमार हिरानी के साथ शाहरुख खान की पहली फिल्म है। इस फिल्म में शाहरुख खान, विक्की कौशल, बोमन ईरानी के साथ तापसी पन्नू लीड रोल में हैं। वहीं इस फिल्म को राजकुमार हिरानी, कनिका ढिल्लों और अभिजात जोशी ने मिलकर लिखी है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews