जवान की रिलीज से पहले Nayanthara का धमाकेदार इंस्टाग्राम डेब्यू, साथ नजर आए जुड़वा बच्चे

Nayanthara

Nayanthara Isntagram Debut: नयनतारा साउथ की सुपरस्टार कहलाती हैं और उनकी गिनती वहां के सबसे चर्चित सितारों में होती है। एक्ट्रेस की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है और अब उन्हें जल्द ही शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘जवान’ में देखा जाने वाला है। आज इस फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है और इसी के साथ एक्ट्रेस ने अपने फैंस को एक शानदार सरप्राइज भी दिया है। फैंस जहां नयनतारा और शाहरुख की रोमांटिक कैमिस्ट्री देखने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं तो वहीं दूसरी और एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी है।

नयनतारा की इंस्टाग्राम एंट्री

साउथ सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस नयनतारा ने फिल्म जवान के ट्रेलर रिलीज के दौरान ही स्टाइलिश अंदाज में इंस्टाग्राम पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। यहां उन्होंने अपने ट्विंस बच्चों के साथ एक वीडियो पोस्ट किया है और यह उनकी पहली इंस्टाग्राम पोस्ट है। यह कहना गलत नहीं होगा कि नयनतारा के साथ ही उनके बच्चों का भी इंस्टाग्राम डेब्यू है। वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा “सबको बता दो कि मैं आ चुकी हूं।” एक्ट्रेस ने पहले वीडियो के बाद दूसरा पोस्ट फिल्म ‘जवान’ के ट्रेलर का शेयर किया है।

किंग खान संग आएंगी नजर

बता दें कि फिल्म ‘जवान’ नयनतारा की पहली हिंदी फिल्म है, जिसमें उन्हें किंग खान शाहरुख के साथ रोमांस करते हुए देखा जाएगा। यह एक एक्शन से भरपूर फिल्म है, जिसमें इन दोनों कलाकारों की शानदार कैमिस्ट्री देखने को मिलने वाली है। फिल्म के दोनों गाने चलेया और रमैया वस्तावैया में इनका जबरदस्त बॉन्ड देखने को मिला है। यह डायरेक्टर एटली कुमार की फिल्म है, जिसके जरिए वह अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews