ये है OTT की बेस्ट इंडियन वेब सीरीज, कहानी ने बनाया दर्शकों के बीच मशहूर

ओटीटी प्लेटफार्म एक ऐसा माध्यम है जो दर्शकों को भरपूर मनोरंजन देने का काम करते हैं। आज हम आपको ऐसी ही एक वेब सीरीज के बारे में बताते हैं।
Best Indian Web Series

बड़े पर्दे के अलावा ओटीटी पर भी दर्शकों के मनोरंजन के लिए एक से बढ़कर एक कहानी पेश की जाती है। कॉमेडी, एंटरटेनमेंट, हॉरर एक्शन लगभग सभी तरह की फिल्में दर्शकों के लिए रिलीज की जाती है। ओटीटी पर अधिकतर कंटेंट एक्शन और सस्पेंस से भरपूर रहता है।

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कुछ सीरीज ऐसे भी है, जिनमें ना तो आपको मारधाड़ देखने को मिलेगी और ना ही किसी तरह का थ्रिल लेकिन फिर भी इसकी कहानी बहुत शानदार है। आज हम आपको आठ एपिसोड की एक ऐसी कहानी के बारे में बताते हैं जो इंडिया की बेस्ट सीरीज के नाम से पहचानी जाती है।

ये है इंडिया की बेस्ट सीरीज (Best Indian Web Series) 

हम इंडिया की जिस वेब सीरीज की बात कर रहे हैं, उसे आईएमडीबी पर भी शानदार रेटिंग मिली हुई है। यह छोटे से गांव के इर्द गिर्द घूमती हुई एक कहानी है। इस गांव में सड़क और शौचालय निर्माण का काम चल रहा। यह सारा काम गांव का प्रधान जनता के लिए करवाता है।

मजेदार है कहानी

प्रधान ने गांव की जनता के लिए सुविधाएं उपलब्ध करवा दी है लेकिन एक तबका ऐसा भी है जिसका प्रधान की तरफ झुकाव नहीं है। इसकी वजह से काफी तनातनी बनी रहती है, जो सीरीज को रोमांचक बनाकर रखती है। हम बात कर रहे हैं वेब सीरीज पंचायत के सीजन 2 की जो बहुत ही शानदार है।

कहां देख सकते हैं

अगर आप वेब सीरीज पंचायत को देखना चाहते हैं तो ये ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है। इस फिल्म में आपको जितेंद्र कुमार, रघुवीर यादव, नीना गुप्ता, चंदन रॉय, फैसल मलिक जैसे सितारे नजर आएंगे। इन सभी ने सीरीज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews