Bheed Trailer Release: रिलीज हुआ भीड़ का जबरदस्त ट्रेलर, लॉकडाउन का खौफनाक मंजर खड़े कर देगा रोंगटे

Bheed Trailer Release

Bheed Trailer Release Video: राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर स्टारर, डायरेक्टर अनुभव सिन्हा की फिल्म भीड़ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आवाज से शुरू हुआ यह ट्रेलर इतना जबरदस्त है कि इसे देखने के बाद किसी का भी दिल सिहर उठेगा। इसमें दिखाए गए सीन सभी को उस गुजरे हुए वक्त में ले जाएंगे जहां सभी ने लॉकडाउन के दर्द को झेला है।

यह ट्रेलर 2 मिनट 39 सेकंड का है जिसे फिलहाल सिनेमाघरों में चल रही रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की मूवी तू झूठी मैं मक्कार के दौरान भी दिखाया जा रहा है। रॉमकॉम फिल्म के बीच में दर्शकों के सामने पेश किया जा रहा है यह ट्रेलर निश्चित तौर पर उथल पुथल मचा देने वाला है।

यहां देखें Bheed Trailer Release Video

फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आवाज से हो रही है। जिसमें वह कहते हैं कि आज रात 12 बजे से संपूर्ण देश में लॉकडाउन लगने वाला है। इसके बाद यह ट्रेलर दर्शकों को उस दौर में ले जाएगा जहां लाखों लोगों ने अपनों को खो दिया और कुछ गिरते संभलते इस वक्त से बाहर आए।

View this post on Instagram

A post shared by Bhumi 🌏 (@bhumipednekar)

फिल्म में दिखाया जाने वाला एक-एक सीन किसी लेखक की कहानी का हिस्सा नहीं है बल्कि वह मंजर है जिसे इस देश के हर व्यक्ति ने देखा है। किस तरह से सब कुछ बंद हो जाने के बाद अलग-अलग शहरों और गांवों में फंसे लोग अपने परिवार के पास जाने के लिए तरस रहे थे। बीमारी की चपेट में आए लाखों लोगों ने इलाज के अभाव में दम तोड़ दिया। यह ऐसे मंजर है जो किसी के भी रोंगटे खड़े करने के लिए काफी है।

अनुभव सिन्हा की जुबानी भीड़

अपनी इस फिल्म के जरिए अनुभव सिन्हा समाज के उस उपेक्षित वर्ग की स्थिति को दर्शकों के सामने पेश करना चाहते हैं जिसे नजरअंदाज कर दिया गया। अलग-अलग तरह के मुद्दों से जूझ रहे हमारे देश में यह वर्ग अदृश्य था। भीड़ की कहानी उन्हीं को प्रकाश में लाने की एक कोशिश है जिसे लोग भूल चुके हैं। खास बात यह है कि इस फिल्म को ब्लैक एंड व्हाइट में शूट किया गया है जो दर्शकों को इससे अच्छी तरह जोड़ेगा।

रोंगटे खड़े कर देंगे डायलॉग्स

ट्रेलर में भूमि पेडनेकर का एक डायलॉग है जिसमें वह कह रही हैं कि 3-4 दिन से सलवार में अखबार घुसाए हुई थी बच्ची। इसके अलावा कई ऐसे सीन है जिन्हें देखकर कोई भी हैरान हो सकता है।

राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर दोनों ही इस फिल्म का हिस्सा बनने और अनुभव सिन्हा के साथ काम करने की बात पर बहुत खुश है। दोनों का यही कहना है कि जिंदगी के इस कहानी को पर्दे पर पेश करना एक बेहतरीन अनुभव था और दर्शकों का इस पर रिएक्शन देखने के लिए यह दोनों कलाकार बेताब हैं।

कब आएगी भीड़

राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर के साथ इस फिल्म में दीया मिर्जा, पंकज कपूर, आशुतोष राणा, वीरेंद्र सक्सेना, आदित्य श्रीवास्तव, कृतिका कामरा, करण पंडित जैसे सितारे नजर आने वाले हैं। फिल्म 24 मार्च 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews