भूल भुलैया 2 आ रहा है फिर से दर्शकों को डराने और हँसाने, फिल्म का टीज़र आउट

भूल भुलैया 2 आ रहा है फिर से दर्शकों को डराने और हँसाने, फिल्म का टीज़र आउट

मनोरंजन, डेस्क रिपोर्ट। एक बार फिर “भूल भुलैया 2 (Bhul Bhulaiyaa 2)” अपने हॉरर कान्सेप्ट में कॉमेडी लगाकर पर बड़े पर्दे पर रिलीज होने की तैयारी में जुट चुका है। रिलीज होने से पहले ही सोशल मीडिया पर इसकी काफी चर्चा हो रही है और फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म के मुख्य किरदार कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी है। भूल भुलैया 1 पहले से ही लोगों का दिल जीत जीत चुका है, जिसमें अक्षय कुमार और विद्या बालन ने लोगों को अपनी एक्टिंग से दीवाना बना दिया था। पिछले पार्ट की तरह यह भी कॉमेडी हॉरर फिल्म होगी।

यह भी पढ़े… क्या आप भी अपने बच्चे को प्लास्टिक की बोतल से दूध पिलाते हैं, तो हो जाइये सावधान

कार्तिक आर्यन ने फिल्म “भूल भुलैया 2” का टीज़र ट्विटर पर शेयर किया और कैप्शन यह यह लिखा की, “बाबा आ रहे हैं! बच कर रहना मोनजोलिका। ” इसके अलावा कियारा आडवाणी ने भी टीज़र शेयर किया और उन्होंने लिखा ” हॉन्टेड हवेली अपने दरवाजे खोलने के लिए तैयार है! आप तैयार है।”

फिल्म के टीज़र की बात करें तो इसके शुरुआत में ही भूल भुलैया का सबसे प्रसिद्ध डायलॉग सुनने को मिलता है और वह है “आमी जे तुम्हारो”। इस डायलॉग का इस्तेमाल भूल भुलैया पार्ट वन में भी किया गया है, जो अब तक लोगों की जुबां पर आ ही जाता है। कार्तिक आर्यन अलग ही लुक में दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने काले रंग की पोशाक, सर पर कपड़ा, गले में रुद्राक्ष की माला और गमछा पहना हुआ है। राजपाल यादव की झलक भी देखने को मिल है। 20 मई, 2022 को फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews