भूल भुलैया 2 का ट्रेलर रिलीज, फिर से डराने लौटी मंजुलिका, हॉरर फिल्म में होगा कॉमेडी का तड़का     

भूल भुलैया 2 का ट्रेलर रिलीज, फिर से डराने लौटी मंजुलिका, हॉरर फिल्म में होगा कॉमेडी का तड़का     

मनोरंजन, डेस्क रिपोर्ट। साल की सबसे बड़ी हॉरर कॉमेडी फिल्म का इंतज़ार खत्म हुआ। मंगलवार को भूल भुलैया 2 (Bhool bhulaiyaa 2) का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म के मुख्य किरदार में कार्तिक आर्यन नजर आएंगे, उनका यह किरदार काफी अलग होगा। भूल भुलैया का पहला भाग 15 साल पहले आया था। भूल भुलैया 2 20 मई, 2022 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन, तब्बू, कियारा आडवाणी, संजय मिश्रा और राजपाल यादव अहम किरदार में नजर आएंगे।

फिल्म का ट्रेलर देखकर रिलीज होने की बेसब्री बढ़ी

हालांकि फिल्म 20 मई को रिलीज होने वाली है लेकिन इसके ट्रेलर को देख कर बेसब्री फैंस की बेसब्री बढ़ चुकी है। ट्रेलर काफी ज्यादा रोमांचक है, इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है की रुहान यानि कार्तिक आर्यन आत्मा से लड़ते नजर आएंगे। ट्रेलर की शुरुवात की फेमस गाने के बोल से होती है, “आमी जे तूमार, तुमि जे अमार”। बैकग्राउंड में तब्बू की आवाज सुनने को मिलती है, जो 15 साल बाद मंजुलिका के लौटने की बात रही होती है।

यह भी पढ़े … 6-12 आयु वर्ग के लिए Covaxin मिली आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी, इन वैक्सीन का बच्चों में होगा प्रयोग  

हर किरदार है खास

ट्रेलर से अंदाजा लगाया जा सकता है कि जो आत्मा है वह काफी खतरनाक है, जो जिसका राज बंद दरवाजे के पीछे छिपा हुआ है जिसका समाधान कार्तिक आर्यन को करना है। इस फिल्म में कॉमेडी, इमोशन और रोमांस मौजूद है। कार्तिक आर्यन फिल्म में कियारा आडवाणी के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। तो वहीं संजय मिश्रा और राजपाल यादव कॉमेडी  लुक और एक्टिंग से एक बार फिर दर्शकों को हंसाने वाले हैं। फिल्म में कार्तिक आर्यन का किरदार भूतों से डील करने वाल होगा, साथ ही काफी flirty भी होगा। तो कियारा आडवाणी में मंजुलिका की आत्मा घुस जाएगी, जो अलग अलग स्टन्ट से डराएगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews