Bhool Bhulaiyaa 3: रूह बाबा इज बैक! भूल भुलैया 3 का हुआ ऐलान, जारी हुआ टीज़र, ये है रिलीज डेट

Bhool Bhulaiyaa 3

Bhool Bhulaiyaa 3: भूल भुलैया 2 कार्तिक आर्यन की सुपरहिट फिल्मों में से रही है। दर्शकों के दीवाना बनाने के बाद फिर से “रूह बाबा” वापस आ रहे हैं। जी हाँ भूल भुलैया 3 का ऐलान हो चुका है। इतना ही नहीं रिलीज की तारीख से पर्दा हट चुका है। बुधवार को कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर फिल्म का टीज़र जारी करते हुए इस बात की घोषणा कर दी है। एक्टर एक बार फिर डायरेक्टर अनीस बज़्मी के साथ काम करने जा रहे हैं।

इस दिन फिल्म होगी रिलीज

अभी तक कास्ट से जुड़ी अधिक जानकारी सामने नहीं आई है कार्तिक आर्यन ने फिल्म के रिलीज की डेट भी बताई है। यह दिवाली 2024 में सिनेमा घरों में दस्तक देगी। मूवी में हॉरर के साथ कॉमेडी का तगड़ा होगा। कुछ सेकंड के टीज़र ने लोगों में उत्साह भर दिया है।

टीज़र देखकर उत्साहित हुए फैंस

टीज़र में पुरानी हवेली के एक कमरे में खौफनाक रूह कैद है। जहां से आईकॉनिक सॉन्ग “आमी जे तोमार” की आवाज आ रही है। टीज़र में गानागाते हुए कार्तिक आर्यन भी नजर आयें। बैक में कहा जा रहा है कि, “कहानी खत्म हो गई…दरवाजा तो बंद होता ही है, ताकि एक दिन फिर से खुल सके। मैं आत्माओं से सिर्फ बात की नहीं करता बल्कि ये मेरे अंदर आ भी जाती है।”

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews