‘भूल भुलैया 3’ में लगा इंटरनेशनल तड़का, दिवाली पर धूम मचाने को तैयार, इस फिल्म से हो सकती है टक्कर

भूल भुलैया का तीसरा पार्ट दिवाली पर बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका करने के लिए बिल्कुल तैयार है। अमूमन, ऑकेजनली मूवी को रिलीज किया जाता है, जिसके लिए दर्शक भी काफी लंबे इंतजार में होते हैं।
Bhool Bhulaiyaa 3

Bhool Bhulaiyaa 3 : मनोरंजन की दुनिया में हर लोगों के अपने फेवरेट एक्टर और एक्ट्रेस होते हैं। जिनकी मूवी रिलीज होने का सभी को बड़ी बेसब्री से इंतजार होता है। ऐसे में कुछ मूवी ऐसी होती है, जिनकी दो-तीन पार्ट रिलीज किए जाते हैं। जिनमें फिर हेरा फेरी, गोलमाल, दृश्यम, धमाल आदि मूवी शामिल है, जिसने लोगों को खुब हंसाया है। आज भी जब लोगों का मूड ऑफ होता है, तो वह इन मूविस को देख लेते हैं, जिससे उनका मूड सही हो जाता है।

इनमें बहुत ही जल्द एक और नाम जुड़ने वाला है। दरअसल, यह नाम अक्षय कुमार की फिल्म भूल भुलैया का पार्ट 3 होगा। बता दें कि इससे पहले भूल भुलैया और इसका पार्ट 2 ऑलरेडी रिलीज हो चुका है। वहीं, तीसरा पार्ट दिवाली पर बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका करने के लिए बिल्कुल तैयार है। अमूमन, ऑकेजनली मूवी को रिलीज किया जाता है, जिसके लिए दर्शक भी काफी लंबे इंतजार में होते हैं।

लगा इंटरनेशनल तड़का

यह फिल्म इस बार इंटरनेशनल तड़का लगाने वाला है, जिसमें दिलजीत दोसांझ और पिटबुल की आवाज सुनने को मिल रही है। इस गाने में कार्तिक आर्यन हुक स्टेप्स करते हुए नजर आ रहे हैं। यह सभी ऐसी गाने ऐसे हैं जिसे हर वक्त पसंद किया जाता है। ऐसे में भूल भुलैया 2 का टाइटल ट्रैक लोग अभी सुनते हैं। इसलिए तनिष्क बागची ने भूलभुलैया 3 का टाइटल ट्रैक रिलीज किया है, जिसमें पंजाबी मुखड़ा और अंतर जोड़ा है, जो आसानी से लोगों की जुबान पर चढ़ जाएगा। यह गाना और फिल्म बाकी दोनों पार्ट्स से थोड़ा हटके होगा।

दिवाली पर धूम मचाने को तैयार

दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने कंसर्ट को लेकर मीडिया में छाए रहते हैं। जिन्होंने भूलभुलैया 3 का हिस्सा बनने को लेकर काफी ज्यादा उत्साह व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि तनिष्क के साथ काम करना काफी एक्साइटिंग रहा है। वहीं, पिटबुल ने भी इस फिल्म का हिस्सा बनने के लिए तहे दिल से तनिष्क को धन्यवाद और खुशी जाहिर की है। मीडिया सूत्रों के मुताबिक, उन्हें शुरू से ही भारतीय कल्चर और लोगों से काफी ज्यादा लगाव रहा है, इसलिए वह काफी ज्यादा फिल्म रिलीज होने को लेकर एक्साइटेड है। फिल्म के टाइटल ट्रैक की विस्तार से बात करें, तो इसे प्रीतम के साथ मिलकर तनिष्क ने कंपोज किया है। वैसे तो यह जोड़ी रीमेक के लिए काफी ज्यादा पॉपुलर है, लेकिन इस बार इन्होंने कुछ अलग तड़का लगाने की कोशिश की है। टाइटल ट्रैक के टीजर को सुनकर फैंस की एक्साइटमेंट भी दोगुनी हो चुकी है।

इस फिल्म से हो सकती है टक्कर

वहीं, दिवाली पर मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी और सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन भी रिलीज होने वाली है। जिसे लेकर यह जोड़ी लगातार प्रमोशन कर रही है। यह फिल्म भूल भुलैया 3 को कड़ी टक्कर बॉक्स ऑफिस पर दे सकती है, क्योंकि सिंघम अगेन रिलीज होने से पहले ही एक दिन में सबसे ज्यादा वड़ा पाव खिलाने में वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुकी है। जिस कारण फिल्म की टीम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी शामिल हो चुकी है। बता दें कि टीम ने फूड डिलीवरी एप स्विग्गी के साथ मिलकर मुंबई में बच्चों को 11000 वड़ा पाव बांटे थे। ऐसे में कौन सी फिल्म रिलीज होने के बाद धमाल मचाती है, यह तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा, लेकिन दोनों ही फिल्मों के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइड है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews