भूत बंगला के टीजर पर आया बड़ा अपडेट, अक्षय कुमार ने बताया कब होगा रिलीज

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला का दर्शकों के बीच काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। अब इस फिल्म के टीजर को लेकर एक्टर ने बड़ा अपडेट दिया।
Bhooth Bangla

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की अपकमिंग हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इन दिनों इस फिल्म की काफी ज्यादा चर्चा हो रही है। लंबे समय के बाद अक्षय को इस जॉनर की फिल्म करते हुए देखा जाने वाला है। फैंस एक्साइटेड हैं कि आखिरकार खिलाड़ी कुमार उन्हें क्या दिखाने वाले हैं।

इस बार मेकर्स ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ाने के लिए नया प्लान बनाया है। फिल्म के गाने एक-एक कर रिलीज किया जा रहे हैं। इसके जरिए दर्शकों को फिल्म की थोड़ी बहुत झलक देखने को मिल चुकी है। ये अंदाजा लगा लिया गया है कि अक्षय का मजेदार और अलग अंदाज देखने को मिलने वाला है। इसी बीच फिल्म के टीजर को लेकर नई अपडेट सामने आई है।

कब आएगा भूत बंगला का टीजर

हर कोई फिल्म की झलक देखना चाहता है और अब इसके टीजर को लेकर नई अपडेट सामने आई है। जानकारी के मुताबिक इस 12 मार्च को रिलीज किया जाने वाला है। एक्टर ने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम के जरिए इस बारे में जानकारी दी है।

View this post on Instagram

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

टीजर की हुई स्क्रीनिंग

इस फिल्म के साथ अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी एक बार फिर धूम मचाने की तैयारी में है। यह दोनों हमेशा ब्लॉकबस्टर फिल्में लेकर आते हैं यही कारण है कि भूत बंगला को लेकर फैंस के बीच काफी ज्यादा एक्साइटमेंट है। अब हाल ही में फिल्म के टीजर का एक खास प्रीव्यू स्क्रीनिंग कुछ चुनिंदा लोगों के लिए रखा गया था। एकता कपूर के घर पर यह स्क्रीनिंग आयोजित की गई थी जहां पर इंडस्ट्री और टीवी जगत से जुड़े करीबी लोगों को आमंत्रित किया गया था। यह बताया जा रहा है कि लोगों को यह काफी उत्साह जनक लगा है।

डर और कॉमेडी का कॉम्बो

इस फिल्म में दर्शकों को डरावने सीन के साथ कॉमिक टाइमिंग का शानदार कॉम्बो देखने को मिलने वाला है। अक्षय कुमार का अवतार भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। फिल्म को लेकर यह कहा जा रहा है कि यह पुराने बॉलीवुड की क्लासिक कॉमेडी की याद दिलाने वाली है। इसमें जोड़ा गया हॉरर का ट्विस्ट इसे खास बनाने का काम करेगा।

नजर आएंगे ये कलाकार

अक्षय कुमार के साथ इस फिल्म में वामिका गब्बी, परेश रावल, राजपाल यादव और तब्बू जैसे सितारे मुख्य भूमिका में दिखाई देने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन के हाथों में है जबकि शोभा कपूर, अक्षय कुमार और एकता कपूर ने इसे मिलकर प्रोड्यूस किया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews