अक्षय कुमार लेकर आए डर और कॉमेडी का जबरदस्त डोज, Bhooth Bangla का शानदार टीजर रिलीज

अक्षय कुमार की मच अवेटेड फिल्म भूत बंगला का टीजर रिलीज हो गया है। दर्शक इस फिल्म को देखने के लिए काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। जो वीडियो सामने आया है वो काफी कमाल का है।
Bhooth Bangla

अक्षय कुमार अब अपने दर्शकों के लिए बड़े पर्दे पर कॉमेडी और खौफ का मिक्स डोज लेकर आ रहे हैं। वैसे भी उनकी आने वाली हर फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार करते हैं क्योंकि सभी को भरपूर एंटरटेनमेंट की तलाश होती है। यही वजह है कि उनकी आने वाली फिल्म भूत बंगला का फैंस दे सभी से इंतजार कर रहे हैं।

बीते दिनों ही अक्की ने सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी दी थी की फिल्म का टीजर आज रिलीज होगा। पोस्टर देखने के बाद फैंस वैसे ही एक्साइटेड हो गए थे और अब टीजर ने उनकी उत्सुकता को और भी बढ़ा दिया है। चलिए जान लेते हैं कि टीजर में आखिरकार क्या है।

रिलीज हुआ भूत बंगला का टीजर

भूत बंगला का जो टीजर रिलीज हुआ है वह कॉमेडी, हंसी और जबरदस्त पंच लाइन से भरपूर है। यह हॉरर कॉमेडी की दुनिया का जबरदस्त माहौल सेट करता हुआ दिखाई दे रहा है। 23 सेकंड का यह टीजर शुरू होते ही ढेर सारा ड्रामा और सरप्राइज लेकर आया है। इसमें अक्षय कुमार के साथ राजपाल यादव, परेश रावल, तब्बू और वामिका गब्बी जैसे सितारों की झलक नजर आ रही है। रिलीज होने के साथ ही इसमें इंटरनेट पर तबाही मचा दी है।

कैसा रहा फैंस का रिएक्शन

इस टीजर को देखने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा यह बहुत मजेदार है मुझे पसंद आया। एक ने कहा अक्षय कुमार ब्लॉकबस्टर है। दूसरे का कहना था 10 अप्रैल को मजा आने वाला है पुरानी यादें ताजा हो गई है। एक इसे असली भूल भुलैया 2 कहता हुआ दिखाई दिया। फैंस इस फिल्म की स्टार कास्ट को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

कब होगी रिलीज

फिल्म भूत बंगला की रिलीज की बात करें तो इसे 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघर में पेश किया जाएगा। लगभग 14 साल के लंबे इंतजार के बाद प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी वापसी कर रही है। इन्होंने हिंदी सिनेमा को यादगार और बेहतरीन कॉमेडी फिल्में दी है जो लोग आज भी पसंद करते हैं। भूत बंगला में अक्षय के साथ बाकी सभी कलाकारों को देखने के लिए फैंस बहुत एक्साइटेड हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews