‘बिग बॉस 17’ के नॉमिनेशन में हुआ बड़ा बदलाव, अनुराग की जगह यह कंटेस्टेंट हुआ पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट

‘बिग बॉस 17’ के नॉमिनेशन में हुआ बड़ा बदलाव, अनुराग की जगह यह कंटेस्टेंट हुआ पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट

Bigg Boss 17 : बिग बॉस इंडियन टीवी पर प्रसारित होने वाला एक रियलिटी शो है जो कि कलर्स चैनल पर प्रसारित किया जाता है। बता दें कि यह शो पूरी तरह से ड्रामा पर आधारित है, जिसे सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाता है। इसके लिए पहले एक सेट तैयार किया जाता है। जिसमें सभी प्रतिभागी एक साथ रहते हैं, जहां उन्हें अलग-अलग टास्क दिए जाते हैं। इन चुनौतियों को सभी के द्वारा पूरा करना होता है। इस दौरान सभी एक-दूसरे के साथ मस्ती, लड़ाई और झगड़ा करते नजर आते हैं।

बिग बॉस 17 में दिखा यूटर्न

सप्ताह के अंत में “वीकेंड का वार” आयोजित किया जाता है। इस दौरान कंटेस्टेंट से बातचीत किया जाता है। साथ ही उन्हें समझाया भी जाता है। वहीं, गेम के आखिरी में वोटिंग के आधार पर विनर की घोषणा की जाती है और जीते गए विनर को फिक्सड् अमाउंट दिया जाता है। इस शो को जीतने के बाद कई खिलाड़ियों को बॉलीवुड या छोटे पर्दे पर अपना करियर बनाने का मौका भी मिलता है। इसी कड़ी में बिग बॉस 17 में इन दिनों यू टर्न देखने को मिल रहा है, जहां आए दिन किसी न किसी की एंट्री से लेकर नॉमिनेशन प्रक्रिया जारी है जो दर्शकों को देखने में काफी इंटरेस्टिंग लग रहा है।

यह कंटेस्टेंट पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट

बता दें कि आज टेलीकास्ट होने वाले एपिसोड में कंटेस्टेंट्स का नॉमिनेशन टास्क होने वाला है। इस दौरान सभी एक-दूसरे को बेघर करने के लिए नॉमिनेट करेंगे। जिसमें एक नहीं बल्कि 8 प्रतिभागियों अनुराग डोभाल, अरुण महाशेट्टी, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, खानजादी, मनारा चोपड़ा, नील भट्ट और रिंकू धवन पर एलिमिनेशन की तलवार लटक रही है। वहीं, अंकिता और विक्की नील भट्ट को नॉमिनेट करते हैं। जिसके बाद दोनों में जमकर बहसबाजी भी होती है। मामला इतना अधिक बढ़ जाता है कि नील उनकी नकल उतारने लगते हैं। तब ही अंकिता का गुस्सा फूट पड़ता है।

बता दें कि विक्की जैन घर दिमाग में रहते हैं। जिसके सदस्यों को बिग बॉस ने पावर दी है कि हाउस के किसी भी एक प्रतिभागी को पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट कर सकते है। ऐसे में विक्की द्वारा नील का नाम लेते हैं। जिसपर विक्की कहते हुए नजर आ रहे हैं कि वो चुन के बदला लेंगे।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews