‘फाइटर’ के मेकर्स ने फैंस को दिया सरप्राइज, धांसू प्रोमो के साथ बताया कब आएगा फिल्म का टीजर

Fighter teaser

Fighter Teaser: ऋतिक रोशन की गिनती बॉलीवुड के सुपरस्टार्स में होती है और उनकी आने वाली फिल्मों का दर्शक बेसब्री से इंतजार करते हैं। एक्टर को जल्द ही दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म ‘फाइटर’ में देखा जाने वाला है। सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनने वाली इस फिल्म को जनवरी में गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज किया जाएगा। इसी बीच इसके धांसू टीजर को लेकर जानकारी सामने आई है। खबर सामने आने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट काफी ज्यादा बढ़ गई है और एक प्रोमो वीडियो ने इस एक्साइटमेंट में दोगुनी बढ़ोत्तरी कर दी है।

सामने आया प्रोमो

सिद्धार्थ आनंद की डायरेक्शन में तैयार की जा रही फिल्म ‘फाइटर’ को देखने का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में इसका एक शानदार प्रोमो वीडियो शेयर किया गया है जो बहुत ही जबरदस्त है। इस वीडियो के साथ मेकर्स ने यह बता दिया है कि फिल्म का टीजर कब रिलीज किया जाएगा। बता दें कि यह एयरफोर्स पर बनाई जा रही फिल्म है जिसका टीजर 8 दिसंबर को सुबह 11 बजे जारी किया जाएगा। यह एक मिशन पर आधारित कहानी है जिसका ऐलान भी मिशन के अंदाज में ही किया गया है। सिद्धार्थ आनंद ने प्रोमो शेयर किया है जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा लॉक, लोडेड और रेडी टू ड्राप फाइटर का टीजर कल आ रहा है।

ऐसी होगी फाइटर

फिल्म ‘फाइटर’ की बात करें तो इसमें ऋतिक रोशन के साथ दीपिका पादुकोण को मुख्य किरदार में देखा जाने वाला है और अनिल कपूर भी शानदार भूमिका में दिखाई देंगे। यह एक वायुसेना अधिकारी की जिंदगी पर बनाई गई कहानी है। जिसमें अक्षय ओबेरॉय, आमिर मलिक, करण सिंह ग्रोवर जैसे सितारों को भी सपोर्टिंग किरदार निभाते हुए देखा जाएगा। वायकॉम स्टूडियो के बैनर तले बन रही इस फिल्म को सिद्धार्थ आनंद ने निर्देशित किया है। बता दें कि ये एक बिग बजट फिल्म है जिसे बनाने में करीब ढाई सौ करोड रुपए खर्च किए जा रहे हैं। फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्साह भी काफी ज्यादा है जिसके चलते यह उम्मीद लगाई जा रही है कि यह अपने बजट से ज्यादा कमाई करेगी। हालांकि, फिल्म दर्शकों को पसंद आती है या नहीं यह इसकी रिलीज के बाद ही पता चलेगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews