‘टाइगर 3’ की एडवांस बुकिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब से खरीद सकेंगे टिकट

Tiger 3

Tiger 3: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है और उनके आने वाले हर प्रोजेक्ट का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। इस समय वह अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टाइगर 3’ को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं और इस फिल्म में उन्हें कटरीना कैफ के साथ देखा जाने वाला है। यह वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की चर्चित फ्रेंचाइजी ‘टाइगर’ का तीसरा हिस्सा है, जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जोया और टाइगर की शानदार केमिस्ट्री से भरी इस फिल्म को देखने के लिए दर्शक उतावले हैं और अब इसकी एडवांस बुकिंग को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। इस अपडेट को सुनने के बाद फैंस काफी खुश होने वाले हैं।

कब शुरू होगी एडवांस बुकिंग

‘टाइगर 3’ के पोस्टर से लेकर ट्रेलर तक अब तक जितनी भी चीजें सामने आई है, वो दर्शकों ने बहुत पसंद की है। ट्रेलर में भी कटरीना और सलमान का जबरदस्त एक्शन अवतार दर्शकों का दिल जीतता नजर आया था। अब फिल्म की एडवांस बुकिंग को लेकर ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने जानकारी साझा की है।

तरण ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से लिखा कि “सलमान खान कटरीना कैफ और इमरान हाशमी की फिल्म ‘टाइगर 3’ की एडवांस बुकिंग रिलीज से एक हफ्ता पहले यानी 5 नवंबर से शुरू हो जाएगी। यह मूवी 2 घंटा 35 मिनट की होने वाली है।”

कब रिलीज होगी Tiger 3

फिल्म ‘टाइगर 3’ सलमान खान के लिए काफी खास फिल्म होने वाली है क्योंकि पिछले कुछ समय में उनकी रिलीज हुई फिल्में ज्यादा कमाल नहीं दिखा सकी है। ऐसे में दर्शकों के साथ खुद एक्टर को भी अपनी इस फिल्म से काफी ज्यादा उम्मीद है। 12 नवंबर को यह फिल्म सिनेमाघर में दस्तक देगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews