‘वॉर 2’ को लेकर बड़ा अपडेट आया सामने, अबू धाबी में फिल्माया जाएगा दूसरा शेड्यूल

‘वॉर 2’ को लेकर बड़ा अपडेट आया सामने, अबू धाबी में फिल्माया जाएगा दूसरा शेड्यूल

War 2 : बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन अपने लुक के लिए युवाओं के दिलों में आज भी वैसे ही राज कर रहे हैं जैसे 90 के दशक में किया करते थे। उन्होंने अपने काम से इंडस्ट्री में एक अलग जगह बनाई है। बता दें कि ऋतिक “कृष”, “धूम 2”, “जोधा अकबर”, “कोई मिल गया” जैसे फेमस फिल्मों में काम किया। उनकी एक्टिंग और डांसिंग स्किल को लोग फॉलो करते हैं। इसी कड़ी में उनकी फिल्म वार का सीक्वेंस पार्ट टू को लेकर काफी समय से चर्चा चल रही है। फिल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी इस प्रोजेक्ट को लेकर काम शुरू भी कर चुके हैं। जिसकी शेड्यूलिंग पूरी तरह से सेट हो चुकी है। आइए जानते हैं विस्तार से…

अबू धाबी में फिल्माया जाएगा दूसरा शेड्यूल

दरअसल, ऋतिक रोशन की फिल्म को लेकर फैंस काफी ज्यादा उत्साहित है। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर भी नजर आने वाले हैं। दोनों सुपरस्टार्स को एक साथ देखना फैंस के लिए एक तोहफा माना जा रहा है, इसलिए उनमें बहुत ज्यादा उत्साह देखने को मिल रहा है। बता दें कि फिल्म का पहला शेड्यूल इसी साल अक्टूबर में स्पेन में किया गया था। वहीं, अब दूसरा शेड्यूल अबू धाबी में शूट किया जाएगा, जिसकी शूटिंग साल 2024 के फरवरी में की जाएगी।

एक्शन का लगेगा तड़का

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जूनियर एनटीआर वर्तमान में कोराटाला सिवा द्वारा निर्देशित फिल्म की शूटिंग में लगे हैं। इसके बाद वह “वार 2” के लिए अपना पहला शेड्यूल करेंगे। यह फिल्म एक्शन से भरपूर होगा। बता दें कि फिल्म काफी दमदार होगी। सब कुछ इस सीक्वेंस में जबरदस्त होने वाला है। जिसके लिए फैंस बहुत बेसब्री से इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। अब देखना यह होगा कि रिलीज होने के बाद बड़े पर्दे पर फिल्म कितना धमाल मचा पाती है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews