Bigg Boss 17: 3 अवतारों में कंटेस्टेंट के साथ मैदान में उतरेंगे बिग बॉस, ऐसी होगी शो की थीम

Bigg Boss 17 theme

Bigg Boss 17 Theme: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के शो बिग बॉस का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। इस शो के अब तक 16 सीजन आ चुके हैं, जिसने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। यहां कई सारे सितारों ने अपनी निजी जिंदगी और पर्सनैलिटी से लोगों को रूबरू करवाया है वहीं कुछ लोग ऐसे भी है जो दर्शकों के सामने आए तो नया चेहरा बनकर थे लेकिन शो ने उन्हें स्टार बना दिया।

बिग बॉस अब टेलीविजन के साथ OTT पर भी दर्शकों का मनोरंजन करता है और कुछ दिनों पहले ही इसका ओटीटी सीजन 2 खत्म हुआ है, जिसके बाद से बिग बॉस 17 की खूब चर्चा हो रही है। इसी चर्चा के बीच मेकर्स ने शो का शानदार प्रोमो रिलीज कर दिया है। प्रोमो वीडियो बहुत ही धांसू है, चलिए आपको बताते हैं कि इस बार शो किस थीम पर रखा जाने वाला है।

ये होगी थीम

शो का जो प्रोमो सामने आया है उसमें सलमान खान को ये कहते हुए देखा जा सकता है कि इस बार बिग बॉस एक बार फिर पिछले सीजन की तरह मैदान में उतरकर कंटेस्टेंट को कड़ी टक्कर देने वाले हैं। इस बार सिर्फ उनकी आंख नहीं बल्कि दिल, दिमाग और दम भी अपना कमाल दिखाएगा। अब इन तीन चीजों के बारे में ये जाहिर है कि इनसे जुड़े अलग अलग फील्ड के लोगों को घर में एक दूजे के खिलाफ खड़ा किया जा सकता है और ये मुकाबला बहुत ही रोचक लगेगा।

शो के बारे में पहले भी ये खबर आ चुकी है कि इस बार सिंगल्स के साथ कुछ डबल्स की एंट्री भी हो रही है, जो एक दूसरे को कड़ी टक्कर देंगे। ऐसे में दिल, दिमाग और दम में से कौन किस पर ज्यादा भारी पड़ता है, ये तो शो की शुरुआत के बाद ही पता चलेगा।

कब शुरू होगा शो

कलर्स टीवी पर आने वाला है यह शो दर्शकों के लिए कब पेश किया जाएगा फिलहाल इस बारे में जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन ग्रैंड प्रीमियर 15 से 20 अक्टूबर के बीच होने की खबरें सामने आ रही है। फिलहाल सलमान खान अपनी फिल्म टाइगर 3 को लेकर थोड़ा बिजी चल रहे हैं और उनके फ्री होते ही शो की शुरुआत कर दी जाएगी। यहां आने वाले कंटेस्टेंट के नाम की बात की जाए तो कनिका मान, अरिजीत तनेजा, सुनंदा शर्मा, हर्ष बेनिवाल समेत कई जाने-माने नाम इस शो का हिस्सा बन सकते हैं फिलहाल फाइनल लिस्ट जारी नहीं हुई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews