Bigg Boss 19 का हर एक एपिसोड नई बहस और विवाद लेकर आता है। इस बार भी शो निर्माताओं ने एक दिलचस्प कैप्टेंसी टास्क रखा, जिसने घर के शांत माहौल को पूरी तरह से गरमा दिया। टास्क में कुछ ऐसा था कि घर वालों को अपने नापसंद कैप्टेंसी उम्मीदवार के गले में सूखे काले गुलाबों की माला डाली थी। जैसे ही वोटिंग शुरू हुई घर का माहौल बिगड़ने लगा।
देखने के लिए तो यह सिर्फ़ एक टास्क था, लेकिन असल में यह घर में रहने वाले लोगों के रिश्ते की असली पहचान को उजागर करना था। सोशल मीडिया पर भी प्रोमो को लेकर ज़बर्दस्त प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही है।
ये भी पढ़ें
फ़रहाना को सुनाई घर वालों ने खरी खोटी
टास्क की शुरुआत होते ही फ़रहाना को घर वालों ने कटघरे में खड़ा कर दिया। कुनिका सदानंद नहीं उन पर सीधा हमला करते हुए कहा कि यह लड़की एक नंबर की बदमाश, बेशरम और बदतमीज़ है। वहीं प्रणीत मोरे ने भी फ़रहाना को आउट करते हुए उनकी टोन और व्यवहार पर सवाल खड़े कर दिए।
गौरव खन्ना का फूटा ग़ुस्सा
जब घर वालों ने सूखे काले गुलाबों की ज़्यादा माला गौरव खन्ना को पहनाई, तो देखते ही देखते गौरव आग बबूला हो गए। सभी ने माला पहनाने के साथ साथ अपने कारण भी बताया कि आख़िर वे गौरव को कैप्टन क्यों नहीं बनाना चाहते। जीशान क़ादरी ने उन पर तंज कसते हुए कहा कि गौरव उन्हें फ़रहाना के सामने कमज़ोर लगते हैं, तो वहीं बसीर ने भी गौरव को माला पहनाते हुए कहा कि एक तरफ़ मेरी दोस्त फ़रहाना खड़ी है इसलिए मैं उसे ही कैप्टन बनाना चाहता हूँ, मैं अगली बार आपको सपोर्ट ज़रूर करूँगा।
लगातार इस तरह की बातें सुनने के बाद गौरव खन्ना बहुत ज़्यादा ग़ुस्सा हुए। ग़ुस्से में उन्होंने चिल्लाते हुए कहा, की जिन्होंने मुझे माला पहनाई है उनका बहुत-बहुत धन्यवाद। आज के बाद किसी को भी हक़ नहीं है यह कहने का कि मैं बैकफुट पर खेलता हूँ, क्योंकि अगर आप चाहते हैं कि मैं फ़्रंटफुट पर खेलूं तो आज आप मुझे कैप्टन बनने का मौक़ा ज़रूर देते। इससे यह साफ़ नज़र आता है कि बैकफुट पर मैं नहीं बल्कि आप लोग खेलते हैं।