फरहाना भट्ट vs मालती चहर, कौन है ज्यादा अमीर, पढ़ाई में आगे और किसका है फिल्म करियर में बड़ा नाम

Bigg Boss 19 के घर में फरहाना भट्ट और मालती चहर की तकरार ने दर्शकों का ध्यान खींचा है। जानें कौन है ज्यादा अमीर, किसकी पढ़ाई बेहतर है और किसका फिल्म करियर बड़ा है।
Bigg Boss 19

Bigg Boss 19 का घर इन दिनों काफी गर्मा गया है। फरहाना भट्ट और मालती चहर के बीच झगड़े और बहस रोज़ देखने को मिल रही है। फरहाना जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हैं और एक्टिंग के साथ-साथ पीस एक्टिविस्ट (Peace Activist) भी हैं। वहीं, मालती चहर भारतीय क्रिकेटर दीपक चहर की बहन हैं, मॉडल और बॉलीवुड अभिनेत्री भी हैं।

दोनों की उम्र, परिवार और करियर अलग हैं। फरहाना 28 साल की हैं, जबकि मालती 34 साल की हैं। फरहाना का परिवार पारंपरिक है और उनकी सबसे बड़ी सहायक उनकी माँ हैं। मालती का परिवार डिफेंस पृष्ठभूमि वाला है, पिता रिटायर्ड एयरफोर्स ऑफिसर हैं और भाई दीपक क्रिकेटर हैं।

पढ़ाई और शिक्षा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फरहाना ने मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज़्म में स्नातक किया है और अनुपम खेर के Actor Prepares से एक्टिंग का डिप्लोमा भी लिया। मालती ने स्कूलिंग केंद्रीय विद्यालय, आगरा से की और सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की। शिक्षा की तुलना में फरहाना ने फिल्म और मीडिया की तैयारी की, जबकि मालती का फोकस प्रोफेशनल और टेक्निकल शिक्षा पर रहा।

फिल्म करियर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फरहाना ने 2016 में बॉलीवुड में डेब्यू किया और अब तक लगभग 6 फिल्में कर चुकी हैं। उनकी कुछ फिल्मों में शामिल हैं, लैला मजनू (Laila Majnu), नोटबुक (Notebook), सिंघम अगेन (Singham Again) मालती ने 2018 में Genius से बॉलीवुड में कदम रखा और अब तक 4 फिल्में कर चुकी हैं। उनकी अगली फिल्म है Walking Talking Strawberry Ice Cream। फरहाना की फिल्में ज्यादा वेरायटी वाली रही हैं, जबकि मालती का फिल्म करियर नया है, लेकिन जल्दी ही वह भी अपनी पहचान बनाने वाली हैं।

नेट वर्थ और सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों की नेट वर्थ लगभग बराबर मानी जा रही है। फरहाना भट्ट की लगभग 1.5–3 करोड़ रुपए और वहीँ मालती चहर की लगभग 2–3 करोड़ रुपए। सोशल मीडिया पर भी दोनों एक्टिव हैं। आपको बता दें, फरहाना के पहले 72k फॉलोअर्स थे, लेकिन बिगबॉस में आने के बाद उनके 1.1 मिलियन फॉलोअर्स हो चुके हैं, इससे अनुमान लगाया जा सकता है की जैसे-जैसे बिगबॉस आगे बढ़ेगा वैसे-वैसे फरहाना के फॉलोअर्स बढ़ते चले जाएंगे। मालती के भी 1.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इससे दोनों की लोकप्रियता और मीडिया इम्पैक्ट दिखता है।

Bigg Boss 19 में टकराव

घर में फरहाना और मालती की बहस और झगड़े रोज़ देखने को मिलते हैं। इनकी लड़ाई सिर्फ ड्रामा ही नहीं है, बल्कि दर्शकों के लिए मनोरंजन का बड़ा कारण भी बन गई है। फैंस दोनों के फैन फॉलोइंग पर भी नजर रख रहे हैं और सोशल मीडिया पर इनकी हर एक्टिविटी चर्चा में रहती है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews