बिग बॉस 19 में आएगा बड़ा ट्विस्ट! गौरव खन्ना की पत्नी लेंगी सबसे चुन-चुनकर बदला

Bigg Boss 19 के घर में नया ट्विस्ट आने वाला है। मेकर्स ने गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) को बड़ा सरप्राइज देने की तैयारी कर ली है। चर्चा है कि वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर उनकी पत्नी आकांक्षा चामोला (Akanksha Chamola) घर में कदम रखेंगी। इस खबर से फैंस में जबरदस्त उत्साह है।
Bigg Boss 19

बिग बॉस 19 का हर एपिसोड दर्शकों के लिए किसी रोलर कोस्टर से कम नहीं है। ड्रामा, तकरार और इमोशन के बीच अब मेकर्स ने ऐसा सरप्राइज प्लान किया है, जो हर किसी को चौका देगा। खबर है कि शो में गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चामोला वाइल्ड कार्ड बनकर एंट्री करने वाली हैं।

गौरव खन्ना को अब तक बिग बॉस 19 में उतना स्क्रीन टाइम नहीं मिल पा रहा था, लेकिन लगता है मेकर्स उनके लिए खास चाल चलने वाले हैं। अगर आकांक्षा की एंट्री होती है, तो शो में सिर्फ एंटरटेनमेंट ही नहीं बल्कि एक रोमांटिक ट्विस्ट भी देखने को मिलेगा।

गौरव खन्ना के लिए मेकर्स का खास सरप्राइज

गौरव खन्ना बिग बॉस 19 में शुरुआत से ही थोड़े शांत नजर आ रहे थे। जहां बाकी कंटेस्टेंट्स हर दिन सुर्खियां बटोर रहे हैं, वहीं उनका स्क्रीन टाइम लगातार कम होता जा रहा था। यही वजह है कि मेकर्स ने उनके लिए खास प्लान बनाया है। रिपोर्ट्स की मानें तो वाइल्ड कार्ड एंट्री के रूप में उनकी पत्नी आकांक्षा चामोला घर में दस्तक देने वाली हैं।

कपल्स की कमी पूरी करेंगे गौरव और आकांक्षा

हर सीजन बिग बॉस के घर में कोई न कोई कपल जरूर होता है, जो दर्शकों को रोमांस और एंटरटेनमेंट दोनों देता है। लेकिन इस बार फैंस को कपल की कमी खल रही थी। ऐसे में गौरव खन्ना और आकांक्षा चामोला की एंट्री इस गैप को भर सकती है। दोनों के बीच की केमिस्ट्री फैंस पहले भी टीवी स्क्रीन पर देख चुके हैं, अब बिग बॉस के घर में उनकी बॉन्डिंग देखना और भी दिलचस्प होगा।

फैंस और त्योहारों का तड़का

इस खबर के सामने आने के बाद से ही गौरव और आकांक्षा के फैंस बेहद उत्साहित हैं। त्योहारों का सीजन भी अब नजदीक है और अगर आकांक्षा वाकई घर में एंट्री करती हैं, तो दर्शकों को दोनों को एक साथ करवाचौथ जैसे त्योहार मनाते हुए देखने का मौका मिल सकता है। हालांकि आकांक्षा ने अभी तक इस खबर पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews