ये कंटेस्टेंट बनने वाला है बिग बॉस के घर का नया कप्तान, टास्क में अभिषेक बजाज और आवेज दरबार के बीच हाथापाई!

बिग बॉस 19 के घर का नए कप्तान कौन होगा, इसे लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा चल रही है। बता दें कि इसको लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ गया है। कैप्टनशिप टास्क बेहद ही शानदार होने वाला है और इसमें कंटेस्टेंट्स के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।
ये कंटेस्टेंट बनने वाला है बिग बॉस के घर का नया कप्तान, टास्क में अभिषेक बजाज और आवेज दरबार के बीच हाथापाई!

बिग बॉस 19 ड्रामा से भरपूर रहा है। बिग बॉस के हर एक टास्क में कंटेस्टेंट्स के बीच विवाद छेड़ा है और लोगों को एंटरटेन भी किया है। घरवालों की सरकार की थीम पर आधारित बिग बॉस 19 ने अब तक लोगों को खूब इंटरटेन किया है। इस सीजन ऐसे कई कंटेस्टेंट आए हैं जो शो में अलग-अलग रंग भर रहे हैं। घर के मुद्दे अब कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर विवाद बढ़ा रहे हैं। बिग बॉस 19 अब चौथे हफ्ते में पहुंच चुका है और कंटेस्टेंट्स के बीच भी कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।

हाल ही में बिग बॉस के घर में कैप्टंसी टास्क हुआ था और इसमें इतनी ज्यादा चीजें खराब हो गईं कि माहौल गर्म हो गया। हालांकि इस दौरान नए कप्तान को लेकर भी अपडेट सामने आ गया है। चलिए जानते हैं कि बिग बॉस का नया कप्तान कौन बना है।

जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा

बता दें कि अमाल मलिक बीते हफ्ते बिग बॉस के कप्तान बने थे। उनका कार्यकाल भी पूरा होने वाला है। इसके साथ ही अब नए कप्तान को लेकर चर्चा शुरू हो गई कि किसे यह जिम्मेदारी मिलेगी। इस बार जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा। हर एक कंटेस्टेंट कप्तानी पाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाने जा रहा है। इसी दौरान अभिषेक बजाज और आवेज दरबार के बीच मामला और भी बिगड़ गया। इसके बाद घरवालों ने भी अपनी राय दी है। बिग बॉस 19 के कंटेस्टेंट अब अलग-अलग ग्रुप में बैठते हुए नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में कैप्टंसी टास्क को दिखाया गया है, जिसमें देखा जा रहा है कि अभिषेक टास्क के दौरान आक्रामक हो जाते हैं और आवेज दरबार का रास्ता रोकने के लिए उनके साथ हाथापाई भी करते हैं। इस दौरान अभिषेक के आक्रामक व्यवहार से सभी घरवाले हैरान हो जाते हैं। अमाल मलिक ने अभिषेक पर हमला भी बोला, फिर अभिषेक की अमाल मलिक से भी तीखी बहस हो जाती है, जबकि अभिषेक अपनी बात पर अड़े रहते हैं। अब देखना है कि कैप्टंसी टास्क के बाद क्या होगा। हालांकि इसको लेकर एक अपडेट भी सामने आया है। बता दें कि कैप्टंसी टास्क में अभिषेक की टीम ही जीती है। इसके बाद उन्हें एक और टास्क का मौका मिलता है। बता दें कि अभिषेक बजाज ही घर के नए कप्तान बनने वाले हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews