इस बार खास होगा Bigg Boss 19 वीकेंड का वार, सलमान खान की जगह ये डायरेक्टर लगाएगा सितारों की क्लास

सलमान खान अपनी फिल्म की शूटिंग की वजह से बिग बॉस सीजन 19 का इस हफ्ते का वीकेंड का वार होस्ट नहीं करेंगे। उनकी जगह यह जिम्मेदारी बॉलीवुड की फेमस डायरेक्टर को दी गई है।
Bigg Boss 19

बिग बॉस सीजन 19 (Bigg Boss 19) इन दिनों जबरदस्त चर्चा में है। हर जगह शो में आए कंटेस्टेंट और उनसे जुड़े हुए मुद्दों पर बातचीत की जा रही है। वैसे तो यह पूरा ही शो एंटरटेनिंग होता है लेकिन दर्शकों को वीकेंड के वार का खास तौर पर इंतजार रहता है।

हफ्ते भर कंटेस्टेंट को अलग-अलग हरकतें करता हुआ देखने के बाद दर्शन वीकेंड के बाहर का बेसब्री से इंतजार करते हैं क्योंकि इस दिन सलमान खान सभी कंटेस्टेंट की जानकार क्लास लगाते हैं। वह अच्छे कामों के लिए उनकी तारीफ भी करते हैं और अगर गलती की हो तो डांट भी खानी पड़ती है। दरअसल, सलमान इन दिनों अपनी फिल्म ‘बैटल ऑफ़ गलवान’ की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं जिसकी वजह से वो इस हफ्ते के वीकेंड का वार होस्ट नहीं करेंगे। अब यह जिम्मेदारी किसी और को सौंप दी गई है।

Bigg Boss 19 का नया होस्ट

शो अपने तीसरे हफ्ते में पहुंच चुका है जहां कुनिका सदानंद, अभिषेक, बसीर अली और आवेज दरबार ने जमकर गदर मचाया है। मगर आपको लग रहा है कि इन लोगों की क्लास कौन लेने वाला है। तो हम आपको बता दें कि इस बार भाई जान से भी ज्यादा कड़क डायरेक्टर इनकी क्लास लगाएंगे।

किसे मिली जिम्मेदारी

यह जानकारी तो पहले ही सामने आ चुकी है कि इस बार अक्षय कुमार और अरशद वारसी अपनी फिल्म जॉली एलएलबी 3 का प्रमोशन करने के लिए शो पर पहुंचने वाले हैं। पहले यह कहां जा रहा था कि यह दोनों वीकेंड के वार की होस्टिंग करेंगे लेकिन ऐसा नहीं है। अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए यहां पर आ रहे हैं। इस बार वीकेंड के बारे में डायरेक्ट फरहा खान कंटेस्टेंट की क्लास लगाती हुई दिखाई देने वाली हैं। फराह को अपने बेबाक अंदाज की वजह से पहचाना जाता है। ऐसे में वह कंटेस्टेंट को कैसे आईना दिखाती हैं यह देखने वाली बात होगी।

ये कंटेस्टेंट हैं नॉमिनेट

इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए आवेज दरबार, मृदुल तिवारी, नगमा मिराजकर और नतालिया नॉमिनेट हैं। इन चार लोगों में से किसी एक की जर्नी इस हफ्ते घर में खत्म हो जाएगी। मृदुल काफी एक्टिव दिखाई दे रहे हैं और दूसरी तरफ नगमा और नतालिया खुलकर सामने नहीं आ पा रहे हैं। ऐसे में घर से बेघर कौन होगा यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews