
Bigg Boss 19 का वीकेंड का वार हमेशा की तरह इस बार भी धमाकेदार रहा। सलमान ख़ान के साथ इस एपिसोड में गौहर ख़ान ने भी एंट्री लेकर घर वालों को चेताया। प्रोमो में दिखा कि घर वालों की परेशानियों और टकरावों को लेकर घर में माहौल और भी ज़्यादा गर्मा गया है।
आवेज़ दरबार और अमाल मलिक के बीच बढ़ते विवाद और नेहल कि कंडीशन ने वीकेंड वार को और भी ज़्यादा दिलचस्प बना दिया है। सलमान ख़ान ने घर वालों को वॉर्निंग देते हुए कहा कि जब तक आप ख़ुद अपनी मदद नहीं करेंगे तब तक कोई आपकी मदद के लिए आगे नहीं आएगा।
आवेज़ दरबार की मुश्किलें और गौहर का अल्टीमेटम
पिछले हफ़्ते आवेज़ दरबार के लिए बिग बॉस का सफ़र आसान नहीं रहा। घर वालों के साथ बहस और टकराव ने उन्हें इमोशनल कर दिया। इस बार गौहर ख़ान ने उनकी कड़ी क्लास लेते हुए कहा, की अगर आप अपनी लड़ाई ख़ुद ही नहीं लड़ेंगे, तो कौन लड़ेगा? हर बार चुप रहना आपको नुक़सान में डाल सकता है। जिन मुद्दों पर आपको आवाज़ उठानी चाहिए थी वहाँ भी आप चुपचाप नज़र आए।
इसके बाद उन्होंने अमाल मलिक को भी टार्गेट किया। उन्होंने साफ़ कहा कि आपका कैरक्टर बाहर दोगला नज़र आ रहा है, आप किसी के भी नहीं है। घर वालों के बीच यह टकराव इस हफ़्ते के एपिसोड में और भी ट्विस्ट लेकर आ सकता है।
सलमान ख़ान ने नेहल को क्यों दी चुनौती?
सलमान ख़ान ने इस वीकेंड वार में नेहल पर भी सीधे ताने कसते हुए कहा कि उन्होंने अपना समय दूसरों पर बर्बाद किया है। दूसरों पर ध्यान देने की वजह अगर वे अपने आप पर ध्यान देती, तो आज घर में अलग जगह पर होती।
आपको बता दें, नेहल घर में वापसी के बाद अभिषेक के ग्रुप में नज़र आ रही है और दोनों तरफ़ खेल रही है। सलमान की नसीहत और गौहर की फटकार ने उनके लिए खेल को और चुनौतीपूर्ण बना दिया है।

