Bigg Boss 19 में ये वाइल्ड कार्ड हसीना आते ही बिगाड़ देगी खेल, Tanya Mittal की बढ़ेगी सबसे ज्यादा टेंशन

Bigg Boss 19 अब और भी रोमांचक होने वाला है। शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री की दस्तक से माहौल पूरी तरह बदल सकता है। घर के अंदर नए रिश्ते बनेंगे और पुराने रिश्ते टूटेंगे। खासकर (Tanya Mittal) के लिए ये एंट्री गेम चेंजर साबित हो सकती है।
Tanya Mittal

टीवी का सबसे बड़ा और चर्चित रियलिटी शो (Bigg Boss 19) हर हफ्ते नई ट्विस्ट और टर्न से दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है। इस बार भी घर का माहौल गर्माने वाला है क्योंकि शो में एक और वाइल्ड कार्ड एंट्री होने जा रही है।

जी हां, अब घर में दस्तक देने वाली हैं एक बेहद हसीन और कातिल अदाकारा शिखा मल्होत्रा, जिनके आते ही गेम का पूरा समीकरण बदल सकता है। सोशल मीडिया पर पहले से ही कयास लगाए जा रहे हैं कि शिखा का टारगेट कोई और नहीं बल्कि घर की चर्चित कंटेस्टेंट तान्या मित्तल (Tanya Mittal) होंगी। ऐसे में आने वाले एपिसोड्स और भी ज्यादा मसालेदार होने वाले हैं।

शिखा मल्होत्रा की एंट्री से बदलेगा गेम

Bigg Boss हमेशा से अपने वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स को लेकर सुर्खियों में रहा है। कई बार ये नए चेहरे गेम की दिशा ही बदल देते हैं। इस बार शिखा मल्होत्रा के आने से माहौल पूरी तरह बदलने वाला है। शिखा न सिर्फ खूबसूरती में बेमिसाल हैं, बल्कि उनका आत्मविश्वास और तेज तर्रार अंदाज दर्शकों को जरूर लुभाएगा।

Tanya Mittal पर सीधा वार

खबरों के मुताबिक, शिखा मल्होत्रा का शो में आना सिर्फ एंटरटेनमेंट के लिए नहीं है, बल्कि उनका मुख्य टारगेट घर में पहले से मौजूद कंटेस्टेंट तान्या मित्तल होंगी। दोनों के बीच बाहर भी तनातनी की खबरें सामने आ चुकी हैं और अब ये लड़ाई (Bigg Boss 19) के घर के अंदर देखने को मिलेगी। दर्शक पहले से ही इस क्लैश को लेकर काफी उत्साहित हैं।

फैन्स की बढ़ती उत्सुकता

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शिखा मल्होत्रा की एंट्री को लेकर जबरदस्त चर्चा हो रही है। ट्विटर (X) से लेकर इंस्टाग्राम तक, हर जगह फैंस अपनी-अपनी राय दे रहे हैं। कुछ लोग मान रहे हैं कि उनकी एंट्री से गेम और भी दिलचस्प हो जाएगा, वहीं कुछ का कहना है कि तान्या मित्तल की स्ट्रैटेजी अब बुरी तरह से हिल जाएगी।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews