Bigg Boss OTT 2: इस सीजन ऑडियंस को मिलेगा अल्टीमेट पॉवर, नए एंथम में हुए धमाकेदार खुलासे

Bigg Boss OTT 2

Bigg Boss OTT 2 Anthem: बिग बॉस टेलीविजन का एक चर्चित रियलिटी शो है, जो कई सालों से दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है। पिछले साल इसके ओटीटी सीजन को शुरू किया गया था, जिसे दर्शकों ने अच्छा रिस्पांस दिया। वहीं अब सीजन 2 की चर्चा शुरू हो गई है और दूसरे एडिशन के प्रीमियर का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।

इस बार करण जौहर नहीं बल्कि सलमान खान ओटीटी सीजन को होस्ट करने वाले हैं और यही वजह है कि फैंस की एक्साइटमेंट ज्यादा बढ़ गई है। इस सीजन को दो डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 24×7 नॉन स्टॉप एंटरटेनमेंट साथ चलाया जाएगा।

शो को लेकर मेकर्स किसी भी तरह की कसर नहीं छोड़ रहे है। टीजर और प्रोमो जारी कर फैंस के बीच इसका अच्छा खासा बज बना दिया गया है। बिग बॉस ओटीटी 2 का एंथम भी रिलीज कर दिया गया है, जिसमें रफ्तार और सलमान खान धमाल मचाते नजर आ रहे हैं।

Bigg Boss OTT 2 का एंथम सॉन्ग

बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 का एंथम रफ्तार ने तैयार किया है जिस पर सलमान खान हुक स्टेप करते दिखाई दे रहे हैं। इस एंथम में इस सीजन के दिलचस्प पहलुओं के बारे में चर्चा की गई है और इसका टाइटल लगी बगी रखा गया है। इस बार इतनी लगेगी कि आपकी मदद लगेगी इसकी टैगलाइन रखी गई है। साथ ही रफ्तार और सलमान का धांसू डांस दिखा जा रहा है।

https://youtu.be/MbflmEyMamg

शो में होंगी नई चीजें

जो प्रोमो वीडियो सामने आया है उसकी शुरुआत में सलमान खान सीजन की थीम पेश करते दिखाई दे रहे हैं। भाईजान बता रहे हैं कि इस बार बहुत सारी नई चीजों को शामिल किया गया है और ऑडियंस के पास भी एक अल्टीमेट पॉवर होगी। इस बार लाइव इंटरएक्टिविटी रखी जाएगी, जिसे दर्शक खुद कंट्रोल कर सकेंगे और राशन सहित अन्य एक्टिविटी अपने हिसाब से कंट्रोल करेंगे।

कैमरा स्ट्रीमिंग का ऑप्शन भी इस सीजन में जोड़ा गया है, जिसकी मदद से दर्शक घर के हर कोने में हो रही चीजों को देख सकते हैं। लाइव चैटिंग समेत कई सारे दिलचस्प पहलू इस सीजन का हिस्सा हैं।

कब होगा प्रीमियर

शो के प्रीमियर की बात करें तो यह 17 जून से शुरू होने जा रहा है और इसे जियो सिनेमा पर लाइव रखा जाएगा। इस सीजन के लिए कई सारे कंटेस्टेंट के नाम सामने आए हैं। जिनमें पूजा गौर, फैसल शेख, अंजलि अरोड़ा, संभावना सेठ और उमर रियाज का नाम भी शामिल है। हालांकि, अब तक ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews