सच्ची घटनाओं पर बनी यह वेब सीरीज उड़ा देगी आपके भी होश! 7.9 IMDb रेटिंग के साथ मोस्ट वॉच लिस्ट में रही है शामिल

क्या आप भी ओटीटी पर मूवीज और वेब सीरीज देखना पसंद करते हैं। अगर ऐसा है तो यह खबर आपके लिए है। दरअसल, आज हम आपको ओटीटी की ऐसी वेब सीरीज के बारे में बता रहे हैं, जिसने 2025 में खूब सुर्खियां बटोरीं और मोस्ट वॉच लिस्ट में भी जगह बनाई। IMDb पर इसे 7.9 की रेटिंग दी गई है।
सच्ची घटनाओं पर बनी यह वेब सीरीज उड़ा देगी आपके भी होश! 7.9 IMDb रेटिंग के साथ मोस्ट वॉच लिस्ट में रही है शामिल

साल 2025 में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई बड़ी फिल्में और वेब सीरीज आईं, जिन्हें लोगों ने काफी पसंद किया। इन्हीं में एक ऐसी वेब सीरीज भी रही, जिसकी चर्चा पूरे साल भर होती रही। आज हम आपको उस सीरीज के बारे में बता रहे हैं, जिसने 2025 में सभी को खूब एंटरटेन किया और IMDb पर शानदार रेटिंग हासिल की। दरअसल, यह एक कुल 7 एपिसोड की वेब सीरीज थी और इसके सातों एपिसोड में भरपूर रोमांस दिखाया गया था।

इस वेब सीरीज में जो कहानी दिखाई गई है, वह पहले किसी भी वेब सीरीज में देखने को नहीं मिली। यह एक इंडियन वेब सीरीज है और यह एक सस्पेंस थ्रिलर वेब सीरीज है। चलिए जानते हैं इस वेब सीरीज का नाम क्या है और इसे किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकता है।

क्या है इस वेब सीरीज का नाम?

जिस वेब सीरीज की हम बात कर रहे हैं, उसका नाम ब्लैक वारंट है, जिसे साल 2025 में जनवरी के महीने में ओटीटी पर रिलीज किया गया था। इस सीरीज को साल 2025 की मोस्ट वॉच वेब सीरीज की लिस्ट में भी शामिल किया गया है। 10 जनवरी 2025 को रिलीज होते ही इस वेब सीरीज ने सभी को हैरान कर दिया था। इस सीरीज ने यह साबित कर दिया कि अगर कंटेंट में दम हो, तो बिना बड़े चेहरों के भी कोई सीरीज सफलता हासिल कर सकती है। आईएमडीबी पर इस वेब सीरीज को 7.9 की रेटिंग दी गई है। इस वेब सीरीज की पूरी कहानी एक ऐसे शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पुलिस में भर्ती होता है और उसकी पहली ही पोस्टिंग जेल में कर दी जाती है।

क्या है इस सीरीज की कहानी? और कहां देख सकते हैं?

वेब सीरीज की कहानी पर नजर डालें तो इसमें जेल के माहौल को दिखाया गया है। जब यह पुलिस वाला जेल में कैदियों के बीच पहुंचता है, तो उसे वहां का माहौल काफी परेशान करता है। इसके बावजूद वह अपनी ड्यूटी को ईमानदारी और जोश के साथ निभाता है। इस वेब सीरीज में कहानी को मजबूती से पकड़े रखा गया है और धीरे-धीरे इसके राज खुलते हैं। रहस्य लगातार दर्शकों का ध्यान खींचता रहता है। हैरान करने वाली बात यह है कि यह सच्ची घटनाओं से प्रेरित कहानी है, जिसमें जेल की दास्तान दिखाई गई है और यह जेल दिल्ली की तिहाड़ जेल है। अगर आप भी इस वेब सीरीज को देखना चाहते हैं, तो आप इसे Netflix पर देख सकते हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews