अब अमिताभ बच्चन के बंगले पर चलेगा BMC का बुलडोजर! ये है बड़ा कारण

amitabh bachchan

बॉलीवुड, डेस्क रिपोर्ट। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के बहुचर्चित बंगले ‘प्रतीक्षा’ बुल्डोजर चलने वाला है। खबर है कि अमिताभ बच्चन द्वारा 2017 के नोटिस का जवाब ना देने के बाद मुंबई महानगर पालिका ने जुहू इलाके में स्थित बंगले की दीवार को तोड़ने की तैयारी में है।

यह भी पढ़े..Indian Railways 2021 : 7 जुलाई से MP समेत इन राज्यों से चलेंगी दर्जनों स्पेशन ट्रेनें, यहां देखें पूरी लिस्ट

BMC की मानें तो संत ज्ञानेश्वर मार्ग चंदन सिनेमा के इलाके को इस्कॉन मंदिर (iskcon temple) की ओर बनी लिंक रोड को चौड़ा करने के लिए अमिताभ के बंगले की दीवार को गिराया जाएगा।इस संबंध में नगर निगम ने अब अपने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वो बंगले का सीमांकन करें।

जुहू में बच्चन परिवार द्वारा खरीदा गया यह पहला बंगला है। इसके अलावा इसी क्षेत्र में अमिताभ के तीन और बंगले हैं।यह मार्ग ‘प्रतीक्षा’ बंगले से शुरू होकर एस्कॉन मंदिर की ओर जाता है। इस रोड पर काफी घना ट्रैफिक रहता है और इसी सड़क पर 2 स्कूल (School), एक हॉस्पिटल और इस्कॉन मंदिर होने के साथ ही मुंबई के कई स्मारक भी आसपास हैं, ऐसे मेंं BMC सड़क को तोड़ने के लिए यह कार्रवाई कर सकती है।

यह भी पढ़े.. MP Weather: 4 दिन बाद फिर लगेगी झमाझम की झड़ी, मप्र के इन जिलों में बारिश के आसार

बता दे कि BMC ने अमिताभ बच्चन को 2017 में नोटिस दिया था, तब उनके बंगले से सटे प्लॉट की दीवार तोड़कर नाला बना दिया गया था, परंतु बंगले की दीवार न गिराए जाने पर BMC पर सवाल उठाए गए थे।लेकिन अब संत ज्ञानेश्वर मार्ग की चौड़ाई 45 से 60 फुट की जानी है, ऐसे में खबर है कि बीएमसी द्वारा बंगले के एक हिस्से को गिराया जा सकता है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews