अब ‘बंदर’ बनकर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएंगे बॉबी देओल, टीजर रिलीज डेट हुई अनाउंस

बॉबी देओल एक बार फिर अलग अवतार में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। उनकी फिल्म बंदर का टीजर कल रिलीज किया जाएगा।
Bobby Deol

सनी देओल के बाद अब बॉबी देओल को बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए देखा जाने वाला है। वह अपनी अगली फिल्म बंदर के साथ सिनेमा घरों में एंट्री करने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म में उनके साथ सान्या मल्होत्रा को देखा जाएगा। यह अगले महीने रिलीज की जाने वाली है।

फिल्म एनिमल में खूंखार विलेन अबरार और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बाबा निराला जैसे दमदार किरदार निभाने वाले बॉबी देओल एक बार फिर ऑडियंस का दिल जीतने को तैयार है। अपने अपकमिंग फिल्म में उन्हें एकदम डार्क किरदार में देखा जाने वाला है। अब हाल ही में मेकर्स ने एक पोस्टर शेयर करते हुए यह जानकारी दी है कि टीजर कब रिलीज किया जाएगा।

अलग अंदाज में नजर आएंगे बॉबी देओल

बॉबी देओल की इस फिल्म को अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनाए जाने वाला है। फिल्म में एक्टर का लुक बहुत ही शानदार है। हाल ही में एक नया पोस्ट शेयर किया गया है जिसमें बॉबी हाथों में गिटार पकड़े शिमरी पेंट और शर्ट पहनकर डिस्को डांसर लुक में दिखाई दे रहे हैं। यह बताया जा रहा है कि वह इस क्राईम थ्रिलर में एक टीवी एक्टर का किरदार निभा रहे हैं जिस पर अपनी एक गर्लफ्रेंड के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगता है। उनके इस लुक ने फैंस की एक्साइटमेंट को काफी बढ़ा दिया है।

कब रिलीज होगा टीजर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म का टीजर 7 मई 2026 को यूट्यूब पर रिलीज किया जाने वाला है। मेकर्स ने पोस्टर शेयर करते हुए यह बताया है कि सुबह करीब 11 बजे इसे ऑडियंस के लिए पेश किया जाएगा। यह एक डूबते सितारे की कहानी है जिस पर गंभीर आरोप लगा है। यह बताया जा रहा है कि यह फिल्म सच्ची घटना से प्रेरित है।

इस फिल्म से होगी टक्कर

फिल्म 5 जून 2026 को सिनेमाघर में रिलीज हो रही है। इसी दिन वरुण धवन की है जवानी तो इश्क होना है भी रिलीज की जाएगी। दोनों फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर सीधा मुकाबला देखने को मिलने वाला है। वहीं साउथ सुपरस्टार राम चरण की फिल्म पेड्डी भी बंदर से एक दिन पहले 4 जून को दस्तक देगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews