‘एनिमल’ का बज देखने थिएटर पहुंचे बॉबी देओल, खुशी से झूम उठे फैंस

‘एनिमल’ का बज देखने थिएटर पहुंचे बॉबी देओल, खुशी से झूम उठे फैंस

Bobby Deol Surprises Visiting Gaiety Theatre : रणबीर कपूर और बॉबी देओल की फिल्म एनिमल इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचा रही है। बता दें कि फिल्म को दर्शकों का खुब प्यार मिल रहा है। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में हर किसी के किरदार की तारिफ की जा रही है। वहीं, थिएटर एनिमल की स्क्रीनिंग से भरा है। जिसने पिछले 3 दिनों में छप्पर फाड़ कमाई की है। वहीं, मूवी की सफलता को इंजॉय करने बॉबी देओल थिएटर पहुंचे। जिसका एक वीडियो भी सामने आया है।

देखें वीडियो

बता दें कि इस फिल्म में बॉबी देओल के किरदार को दर्शकों द्वारा को पसंद किया जा रहा है। जिसका एक नजारा मुंबई के फेमस गेयटी थिएटर में देखने को मिला, जहां वह अपने फैंस के बीच पहुंचे और फैंस से हाथ मिलाया। इस दौरान उन्होंने जींस और वाइट शर्ट पहन रखा था। उनका यह सरप्राइज फैंस को बहुत ज्यादा पसंद आया। केवल इतना ही नहीं, प्रशंसक अपनी जगह से उठकर खुशी से झूमने लगे। वहीं, सभी ने इस खूबसूरत लम्हें को अपने कैमरे में कैद कर लिया जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है।

रणबीर कपूर के सौतेले भाई का निभाया किरदार

दरअसल, अपनी फिल्म की सफलता के बाद एक्टर की खुशी सातवें आसमान पर है। जिसका एक और उदाहरण देखने को मिला था जब वह फिल्म रिलीज होने के बाद कुछ लोगों से गले मिल रहे थे। तभी उनकी आंखें भर आई और वह गाड़ी में बैठकर अपने आंसू पोछते हुए नजर आए थे। इस दौरान वह पेपराजी को देख वह स्माइल भी कर रहे थे। बता दें कि इस फिल्म में रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आ रहे हैं। जिसमें बॉबी देओल ने रणबीर कपूर के सौतेले भाई का किरदार निभाया है। जिसमें वो गूंगा का रोल प्ले कर रहे हैं, जिनका अबरार नाम है।

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, यह बॉबी देओल के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। वहीं, फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो मूवी ने “ग़दर 2” और “पठान” को भी पीछे छोड़ दिया है। दरअसल, तरन आदर्श ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसके मुताबिक, फिल्म ने शुक्रवार को 54.75 करोड़, शनिवार को 58 करोड़ और रविवार को आंकड़ों में बढ़ोतरी के साथ 63.46 करोड़ की कमाई करते हुए इस वीकेंड में कुल 176.2 करोड़ की कमाई कर ली है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews