एक्टर बनने से पहले इंजीनियर थे बॉलीवुड के ये सितारे, एक ने किया ब्रिटिश रॉयल आर्मी संग काम

बॉलीवुड के सितारों को आप उनकी एक्टिंग के लिए जानते हैं। यही वह चीज है जो उन्हें दर्शकों के बीच पहचान दिलाती है। आज हम आपको ऐसे कुछ मशहूर सितारों के बारे में बताते हैं, जो पहले इंजीनियर थे।
Bollywood actors

बॉलीवुड के जितने भी सितारे हैं वह एक-दूसरे से काफी अलग हैं। केवल एक्टिंग के मामले में ही नहीं बल्कि लाइफ स्टाइल से लेकर पर्सनैलिटी, फैमिली बैकग्राउंड, स्वभाव सभी का अपना अपना है। इन सितारों की एजुकेशन भी एक दूसरे से काफी अलग है।

आपने ऐसी कई सितारों के बारे में सुन रखा होगा जो बहुत कम पढ़े लिखे हैं। किसी ने दसवीं तक तो किसी ने 12वीं तक पढ़ाई की है। वहीं कुछ स्टार्स ऐसे भी हैं जो हाई एजुकेटेड हैं। यह दूसरे प्रोफेशन को अपना चुके थे लेकिन फिल्म लाइन में किस्मत आजमाने के बाद यही के होकर रह गए। आज हम आपको ऐसे ही सितारों के बारे में बताते हैं जो पढ़ाई में अव्वल थे और अब एक्टिंग में भी नंबर वन हैं।

कृति सेनन

कृति सेनन की गिनती बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में होती है। दिल्ली के आर पुरम स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल से पढ़ाई करने के बाद उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में इंजीनियरिंग की है। इसे छोड़कर उन्होंने मॉडलिंग का रास्ता अपनाया और फिल्मों में एंट्री की।

आर माधवन

आर माधवन की गिनती इंडस्ट्री के मंझे हुए कलाकारों में होती है। उन्होंने अपने करियर में लगभग हर तरह का किरदार निभाया है और लोगों को इंप्रेस किया है। वैसे तो ये फैंस के चहेते सितारे हैं लेकिन कभी ब्रिटिश रॉयल सेना के साथ काम किया करते थे। उन्होंने इंजीनियरिंग भी की है। वो जमशेदपुर और कोल्हापुर से इलेक्ट्रॉनिक्स में पढ़ाई कर चुके हैं।

कार्तिक आर्यन

बॉलीवुड के डैशिंग एक्टर्स में कार्तिक का नाम जरूर सामने आता है। इंजीनियरिंग छोड़कर उन्होंने फिल्मों में एंट्री की। उनका फैमिली बैकग्राउंड डॉक्टर्स का है लेकिन वो इंजीनियरिंग कर रहे थे। नवी मुंबई से बायोटेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान उन्होंने एक्टिंग में एंट्री ली और यही के हो गए।

अमीषा पटेल

अमीषा पटेल अपनी खूबसूरती से आज भी लोगों को दीवाना बना देती हैं। बात हैरान करने वाली है लेकिन उन्होंने भी इंजीनियरिंग की है। अमेरिका की यूनिवर्सिटी से उन्होंने बायो जेनेटिक इंजीनियरिंग की है। फिल्मों में आने से पहले इकोनामिक एनालिसिस के तौर पर काम किया करती थी।

रितेश देशमुख

रितेश देशमुख एक्टर से पहले इंजीनियर थे। मुंबई के कमल रहेजा कॉलेज ऑफ़ आर्किटेक्चर से उन्होंने आर्किटेक्चरल इंजीनियरिंग में डिग्री ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर बनने से पहले वो एक विदेशी फर्म में काम किया करते थे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews