दिवाली पार्टी में साथ झूमती दिखीं बॉलीवुड की हसीनाएं, वायरल हुआ इनसाइड वीडियो

दिवाली पार्टी में साथ झूमती दिखीं बॉलीवुड की हसीनाएं, वायरल हुआ इनसाइड वीडियो

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। दिवाली (Diwali) का त्यौहार जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, सभी का एक्साइटमेंट भी तेजी से बढ़ रहा है। बॉलीवुड में भी दिवाली पार्टी (Diwali Party) का आगाज हो गया है। यहां सितारे एक के बाद एक दिवाली पार्टी करते नजर आ रहे हैं। कृति सेनन, आयुष्मान खुराना, रमेश तौरानी सहित अन्य सितारे दिवाली पार्टी कर चुके हैं। बीती रात फेमस फैशन डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा ने दिवाली पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में इंडस्ट्री के तमाम बड़े सितारों ने शिरकत की। पार्टी की इनसाइड वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

View this post on Instagram

A post shared by Kajol Devgan (@kajol)

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हुआ है उसमे माधुरी, काजोल और ऐश्वर्या जमकर झूमती नजर आ रही हैं। खास बात ये है कि ये तीनों अदाकाराएं करीना कपूर के गाने पर डांस कर रही हैं। रवीना टंडन भी यहां मौजूद है और सभी करीना की फिल्म कभी खुशी, कभी गम के गाने यू आर माय सोनिया पर डांस कर रहे हैं।एक्ट्रेस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसके आलावा कई तस्वीरें भी सामने आई हैं। तस्वीरों में ये सभी साथ बैठकर पार्टी एन्जॉय करते और मौज मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

Must Read- देवास में अज्ञात वाहन ने मारी युवक को टक्कर, अस्पताल ले जाते समय हुई मौत

मनीष मल्होत्रा की इस दिवाली पार्टी में ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन, रवीना टंडन, काजोल, करिश्मा, माधुरी दीक्षित, कटरीना कैफ, विक्की कौशल, करण जौहर, अनन्या पांडे, सिद्धार्थ रॉय कपूर, ख़ुशी कपूर, जान्हवी कपूर, नव्या नंदा, सुहाना खान सहित कई सितारे मौजूद थे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews