बॉलीवुड सेलेब्स इन जगहों पर बिताते हैं अपना क्वालिटी टाइम, खरीद रखी है करोड़ों की प्रॉपर्टी

Bollywood celebs

Bollywood Celebs Property: बॉलीवुड के सितारों को हमेशा ही अपनी लग्जरी जिंदगी के चलते सुर्खियों में बने हुए देखा जाता है। अक्सर की उनकी लैविश जिंदगी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती है, जो फैंस को हैरान कर देती है। लगभग सभी सितारों को अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर परिवार या दोस्तों के साथ ऐसी जगह पर जाते हुए देखा जाता है, जहां वो क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं।

बॉलीवुड के कई सितारे ऐसे हैं जिनकी पसंदीदा जगह गोवा है और उन्होंने यहां पर प्रॉपर्टी की खरीद भी कर रखी है, जहां वह समय समय पर टाइम स्पेंड करने के लिए जाते रहते हैं। चलिए आज हम आपको इन सितारों की प्रॉपर्टी के बारे में बताते हैं।

पूजा बेदी

कबीर बेदी की बेटी और अलाया एफ की मम्मी पूजा का भी गोवा में एक शानदार घर है। नॉर्थ गोवा में स्थित उनके इस घर का इंटीरियर बहुत ही शानदार है और उन्होंने इसे अपनी पसंद के अनुसार तैयार करवाया है।

आफताब शिवदासानी

आफताब को भी चिल करने के लिए गोवा बहुत पसंद आता है और उन्होंने यहां पर प्रॉपर्टी भी खरीद रखी है। उनका Portuguese स्टाइल विला Nagao में है, जहां वो अक्सर सुकून पाने के लिए पहुंचते हैं।

अभय देओल

नॉर्थ गोवा में अभय देओल ने एक ग्लास हाउस खरीदा हुआ है। वह जब भी अपनी फिल्मों से फुर्सत पाते हैं, क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए यहां पर पहुंच जाते हैं। उनके इस घर के चारों तरफ काफी हरियाली है और एक बड़ा सा पूल भी बना हुआ है।

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा जब भी घूमने के लिए इंडिया आती हैं, वह गोवा में रहना पसंद करती हैं। यहां पर बागा बीच के पास उनका एक खूबसूरत सा विला है और उन्हें अक्सर यहां फैमिली और दोस्तों के साथ टाइम स्पेंड करते हुए देखा जाता है। पीसी को यहां अपने पति निक जोनास के साथ भी देखा गया है।

अक्षय कुमार

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कई बार अपने परिवार के साथ गोवा की ट्रिप पर जाते हैं। ये उनकी पसंदीदा जगह है और वह अक्सर अच्छा समय बिताने के लिए यहां पर जाते हैं। यहां पर उनके पास एक सी फेसिंग बंगला है जिसकी कीमत 5 करोड़ रुपए बताई जाती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी इंटरनेट पर उपलब्ध विभिन्न माध्यमों के जरिए बताई गई है। MP Breaking News इसकी पुष्टि नहीं करता।)

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews