इस फिल्म ने बचाया था आमिर खान और माधुरी का डूबता करियर, बनी थी 1990 की सबसे बड़ी हिट

बॉलीवुड में कई फिल्में बनती है जिनमें से कुछ दर्शकों को पसंद आती है तो कुछ को वो रिजेक्ट कर देते हैं। आज उसे फिल्म के बारे में जान लेते हैं जो 1990 की सबसे बड़ी हिट थी।
Bollywood gossip

Bollywood Gossip: आमिर खान और माधुरी दीक्षित दोनों ही इंडस्ट्री के ऐसे चेहरे हैं, जिन्हें किसी पहचान की जरूरत नहीं है। इनके नाम से ही लोग इन्हें आसानी से पहचान लेते हैं। देश नहीं बल्कि विदेशों तक उनकी बेहतरीन फिल्मों की चर्चा होती है। हालांकि, इन सितारों को भी स्टारडम इतनी आसानी से नहीं मिला बल्कि यह बहुत मेहनत के बाद लोगों के दिल में जगह बना पाए हैं।

बॉलीवुड में कई फिल्में ऐसी होती है जिनकी कहानी हमेशा के लिए लोगों के दिल में बस जाती है। 1990 में भी एक ऐसी ही फिल्म रिलीज की गई थी जिसकी कहानी ने माधुरी और अमीर की जोड़ी को स्टार बना दिया था। बता दे कि इस समय फिल्म दिल रिलीज की गई थी जिसमें इन दोनों कलाकारों की जोड़ी देखने को मिली थी। उसे समय यह अपने करियर के स्ट्रगल वाले दौर में थे और यह फिल्म उनकी पापुलैरिटी को बढ़ाने में मददगार साबित हुई। इसने न केवल इन दोनों सितारों का कैरियर बना दिया बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी जमकर धमाल बेचे।

बच गया डूबता करियर

यह तो सभी जानते हैं कि माधुरी दीक्षित को 1988 में आई फिल्म तेजाब जमकर पहचान मिली थी। इसी साल कयामत से कयामत तक आई थी जिसे आमिर का धमाकेदार डेब्यू हुआ था। लेकिन इन हिट फिल्मों के बाद दोनों ही कलाकारों को नाकामयाबी का सामना भी करना पड़ा। ऐसे में 1990 में जब दिल रिलीज हुई तो यह दोनों स्टार से सुपरस्टार बन गए।

Bollywood gossip

कैसी थी स्टोरी

फिल्म दिल की कहानी की बात करें तो इसमें आमिर और माधुरी की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली थी। अनुपम खेर और शाहिद जाफरी जैसे शानदार कलाकार भी इसमें नजर आए थे। यह एक अमीर लड़की और मिडिल क्लास फैमिली के लड़के की कहानी है। यह दोनों एक दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं। इस कहानी को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था।

जबरदस्त हुई थी कमाई

1990 में इस फिल्म को बनाने में 2 करोड रुपए खर्च किए गए थे लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसमें 17 करोड़ की जबरदस्त कमाई की थी। उसे दूर के हिसाब से यह कमाई ब्लॉकबस्टर कही जाती थी। इस फिल्म की केवल कहानी ही नहीं बल्कि शानदार गानों ने भी लोगों का दिल जीत लिया था। ये फिल्म उसे साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी। वहीं आमिर माधुरी की जोड़ी दर्शकों की हमेशा के लिए फेवरेट बन गई।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews