Mothers Day 2023: ये हैं बॉलीवुड की सुपर मॉम्स, अकेले बच्चों की परवरिश कर बनी इंस्पिरेशन

Mothers Day 2023

Mothers Day 2023 Bollywood mom’s: आज मदर्स डे है जो दुनिया भर में मां को समर्पित किया गया दिन है। वैसे कहा जाता है ना कि मां के लिए कोई दिन नहीं होता बल्कि मां से ही हर दिन होता है और यह बात 100% सही है। बच्चे का भविष्य उसकी मां के बिना उज्जवल नहीं हो सकता क्योंकि वह उसकी जिंदगी में एक अहम किरदार निभाती है।

मां किसी भी व्यक्ति के जीवन का एक ऐसा शख्स है जो खुद चाहे कितनी भी तकलीफ में रहे, लेकिन कभी भी अपने बच्चों को तकलीफ और मुसीबत का एहसास नहीं होने देती है और हर विपरीत परिस्थिति में उनके साथ ढाल बनकर खड़ी रहती है। आज हम आपको बॉलीवुड की कुछ ऐसी सुपर मॉम्स के बारे में बताते हैं जो कहने को तो सिंगर मदर्स हैं लेकिन उन्होंने अपने बच्चों को इस तरह की परवरिश दी है कि वह आज दूसरों के लिए इंस्पिरेशन बन गई हैं।

Mothers Day 2023 की सुपर मॉम्स

अमृता सिंह

सैफ अली खान की पहली पत्नी अमृता सिंह एक सिंगल मदर है और उन्होंने अपने दोनों बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम को बहुत अच्छी परवरिश दी है। सारा ने इंडस्ट्री में अपने पैर जमा लिए हैं और इब्राहिम भी किसने किसी बात के चलते सुर्खियों में बने रहते हैं। दोनों ही व्यवहार से बहुत नम्र है और इसे जाहिर होता है कि उनकी मां ने उन्हें कितनी अच्छी परवरिश दी है।

Mothers Day 2023

करिश्मा कपूर

करिश्मा कपूर एक सिंगल मदर है और अपने पति से अलग होने के बाद वह अपने दोनों बच्चों की परवरिश अकेले करती आ रही हैं। इतने सालों से वह अपने पति से डायवोर्स के बाद अकेली रह रही हैं लेकिन ना तो उन्होंने कभी दूसरी शादी के बारे में सोचा और ना ही कभी उनकी किसी के साथ रिश्ते को लेकर कोई खबरें आए उन्होंने अपने दोनों बच्चों को अकेले बहुत ही बखूबी से संभाला है।

Mothers Day 2023

सुष्मिता सेन

बॉलीवुड मदर्स की बात करें तो सुष्मिता सेन सबसे पावरफुल और पॉपुलर सिंगल मदर हैं। उन्होंने अब तक शादी नहीं की है लेकिन उसके बावजूद भी उन्होंने दो बच्चियों को गोद लिया है, जो अब बड़ी हो चुकी हैं। एक्ट्रेस ने उन्हें बहुत अच्छी परवरिश दी है जो हर किसी के लिए इंस्पिरेशन है।

Mothers Day 2023

नीना गुप्ता

नीना गुप्ता बॉलीवुड की चर्चित एक्ट्रेस हैं और उन्हें अपने बेबाक अंदाज के लिए पहचाना जाता है। विवियन रिचर्ड्स के साथ रिलेशनशिप में होने और बिना शादी के मां बनने के बाद उन्होंने बचपन से लेकर अब तक मसाबा को अकेले ही संभाला है। मसाबा भी अपनी मां की परवरिश के चलते आज बेहतरीन मुकाम पर हैं और बॉलीवुड सेलेब्स के डिजाइन आउटफिट तैयार कर वो खूब सुर्खियां बटोरती हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Neena Gupta (@neena_gupta)

श्वेता तिवारी

श्वेता तिवारी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की चर्चित एक्ट्रेस है और सिंगल मदर होने के साथ वह हर किसी के लिए इंस्पिरेशन भी हैं। काफी मुश्किल भरी रही है लेकिन उन्होंने अपनी बेटी पलक को बहुत अच्छी परवरिश दी है और अपने बेटे रेयांश का भी वो बहुत ख्याल रखती हैं। अपनी मां की परवरिश और देखरेख में पलक अब अपना बॉलीवुड डेब्यू कर चुकी हैं और इसके पहले से वह एक पॉपुलर स्टार किड रही हैं।

Mothers Day 2023

पूजा बेदी

पूजा बेदी बॉलीवुड की एक सिंगल मदर है। हालांकि, उन्होंने इंडस्ट्री को बहुत समय पहले ही अलविदा कह दिया है। लेकिन न उनकी बेटी अलाया एफ अपनी फिल्म और एक्टिंग के चलते चर्चा में बनी रहती हैं। अलाया में जितना भी एलिगेंस और स्टाइल है, उन्हें अपनी मां से ही मिला है और पूजा सभी के लिए इंस्पिरेशन हैं।

Mothers Day 2023

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews