
Nana Patekar : बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता नाना पाटेकर अक्सर अपने अभिनय की वजह से सुर्ख़ियों में रहते हैं। इनदिनों वह वाराणसी में अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं। उनके शूटिंग सेट से कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इन्हीं में से एक वीडियो को लेकर लोगों ने अभिनेता को ट्रोल करना शुरू कर दिया है।
बताया जा रहा है कि अपनी शूटिंग के दौरान एक फैन से एक्टर ने बदसलूकी की। जिसके बाद वह लोगों के घेरे में आ गए हैं। दरअसल, फिल्म जर्नी की शूटिंग कर रहे अभिनेता नाना पाटेकर ने अपनी शूटिंग के दौरान एक फैन को थप्पड़ जड़ दिया। जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में फैन एक्टर के साथ सेल्फी लेने के लिए आया था लेकिन बिना देखे नाना पाटेकर ने उसे जोर का तमाचा मार दिया और फिर बाउंसर ने उस फैन को पीछे धकेल दिया।
अभिनेता Nana Patekar ने दी सफाई
[dgv_vimeo_video id=”885067771″]
इस मामले को लेकर लोग नानापाटेकर को खूब ट्रोल कर रहे हैं। इसी बीच हाल ही में एक्टर ने चुप्पी तोड़ते हुए इस मामले को लेकर सफाई दी है। नाना पाटेकर ने कहा कि उनकी आने वाली फिल्म जर्नी में एक ऐसा ही रोल है। दरअसल, उस सीन में एक शख्स उन्हें ‘ऐ बुढऊ टोपी बेचनी है क्या?’ बोलता है और फिर हेट पहने हुए नाना उसे मारकर भगाते हैं।

ऐसे में उन्होंने बताया कि जब ये घटना हुई तब उनकी फिल्म के इस सीन की रिहर्सल चल रही थी। ऐसे में एक अनजान व्यक्ति उनके पास आता है तो वह उस सीन का आदमी समझ कर उसे मार देते हैं और वहां से भगा देते हैं। ऐसे में वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने इस घटना का वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया।
शख्स से मांगी माफ़ी
बाद में जब उन्हें उनकी गलती का एहसास हुआ तो उन्होंने शूटिंग के क्रू मेंबर्स को उस शख्स को ढूंढने के लिए कहा लेकिन वो लड़का वहां से जा चुका था। अगर उन्हें इस बात का पता होता तो वह ऐसा कभी नहीं करते हैं। वह किसी पर कभी हाथ नहीं उठाते। आपको बता दे, इस घटना के बाद अभिनेता ने जिस शख्स को मारा उससे माफी भी मांगी है। वो चाहते हैं अगर वो शख्स उन्हें मिल जाएं तो वह उससे सामने से माफ़ी मांगने के लिए तैयार है।
